MIUI 14 हुआ लॉन्च, भारत में Xiaomi, Mi और Redmi के इन फोन को मिलेगा सपोर्ट

MIUI 14 Compatible Devices: Xiaomi ने अपने ऑपरेटिंग सिस्टम का नया वर्जन लॉन्च कर दिया है। इसका नाम MIUI 14 है और यह Android 13 बेस्ड है। आइए इन डिवाइस के नाम जानते हैं।

Published By: Rohit Kumar | Published: Feb 27, 2023, 04:18 PM (IST) | Edited: Feb 27, 2023, 04:19 PM (IST)

हाइलाइट

  • Xiaomi की तरफ से इस लेटेस्ट OS का अपडेट साल 2023 के अंत तक मिलेगा।
  • शुरुआती चरण में शाओमी और रेडमी के इन स्मार्टफोन को लेटेस्ट ओएस का अपडेट मिलेगा।
  • MIUI 14 के साथ ऑप्टीमाइज स्टोरेज, कई आकर्षक फीचर्स और नई ऑन डिवाइस प्राइवेसी मिलेगी।

MIUI 14 Compatible Devices: Xiaomi ने आखिरकार अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi 13, Xiaomi 13 Pro और Xiaomi 13 Lite को लॉन्च कर दिया है। इसके साथ ही कंपनी ने Android 13 बेस्ड MIUI 14 को भी पेश किया है और तीनों वेरिएंट में इस लेटेस्ट वर्जन को दिया है। शाओमी की तरफ से दिए जाने वाले MIUI एक कस्टम ऑपरेटिंग सिस्टम इंटरफेस है। इस लेटेस्ट अपडेट की मदद से यूजर्स फाइल को तेजी से शेयर कर सकेंगे। कम इस्तेमाल होने वाले ऐप्स के लिए कस्टमाइज का ऑप्शन मिलेगा। इसके अलावा ऑन डिवाइस टेक्स्ट रिकॉग्नाइजेशन सिस्टम मिलेगा। और पढें: REDMI 15A 5G भारत में हो गया लॉन्च, फीचर्स से लेकर कीमत तक जानें सब कुछ

शाओमी के मुताबिक, इस कस्टमाइज लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम MIUI 14 को इंस्टॉल करने के लिए करीब 7GB स्पेस की जरूरत होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस लेटेस्ट अपडेट में कंपनी का फोकस प्राइवेसी को बेहतर करना है। इस साल के आखिर में पहले फेज के तहत Xiaomi, Mi और Redmi के फोन में इसका अपडेट दिया जाएगा। और पढें: 2000 रुपए से कम में खरीदें ये 8 दमदार Power Banks, Android से लेकर iPhone तक सब होंगा मिनटों में चार्ज

MIUI 14 के फीचर्स

शाओमी के इस लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम के तहत यूजर्स को रिडिजाइन होम स्क्रीन का ऑप्शन मिलेगा। इसमें यूजर्स को tabular icons, big folders और widgets जैसी खूबियां देखने को मिलेंगी। ऐसे में यूजर्स को एक साफ-सुथरी स्क्रीन मिलेगी। कंपनी ने इसके साथ ही कार्ड स्टाइल डिजाइन को भी पेश किया है।

कम इस्तेमाल होने वाले ऐप्स के लिए भी फीचर

Xiaomi इसके अलावा ऑपरेटिंग सिस्टम को लाइट और बेहतर बनाना चाहती है। ऐसे में यह ओएस मोबाइल के सिस्टम का कम ऑप्टामाइजेशन करेगा। इसके साथ ही कंपनी ने कम इस्तेमाल होने वाले ऐप्स के लिए compresses ऐप्स टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही यूजर्स MIUI 14 में नोटिफिकेशन को बंद कर सकते हैं।

इन स्मार्टफोन को मिलेगा MIUI 14

Xiaomi 12T Pro

Xiaomi 12T

Xiaomi 12 Pro

Xiaomi 12

Xiaomi 12X

Xiaomi 12 Lite

Xiaomi 11T Pro

Xiaomi 11T

Xiaomi Mi 11 Ultra

Xiaomi Mi 11

Xiaomi Mi 11i

Xiaomi 11 Lite NE 5G

Xiaomi Mi 11 Lite 5G

Xiaomi Mi 11 Lite

Xiaomi Redmi Note 11 Pro+ 5G

Xiaomi Redmi Note 10 Pro

Xiaomi Redmi Note 10

Xiaomi Redmi 10 5G

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।