Windows 11 में आया एडवांस्ड ऑडियो मिक्सर, यूजर्स अपने हिसाब से एडजस्ट कर सकेंगे वॉल्यूम

Microsoft ने Windows 11 का इंसाइडर प्रीव्यू वर्जन रोलआउट किया है। इस अपडेट के तहत अब यूजर्स को क्विक सेटिंग में वॉल्यूम मिक्सर मिलेगा। इसके अलावा, टच की-बोर्ड सेटिंग में भी सुधार किया गया है।

Published By: ajay verma | Published: Mar 03, 2023, 08:59 PM (IST)

हाइलाइट

  • Microsoft ने Windows 11 का इंसाइडर प्रीव्यू वर्जन रिलीज किया है।
  • इस अपडेशन के तहत यूजर्स को क्विक सेटिंग में ऑडियो मिक्सर मिलेगा।
  • टच की-बोर्ड सेटिंग में सुधार किया गया है।

टेक्नोलॉजी कंपनी Microsoft ने Windows 11 का इंसाइडर प्रीव्यू वर्जन रिलीज किया है। इसके तहत यूजर्स को क्विक सेटिंग में वॉल्यूम मिक्सर ऑप्शन मिलेगा, जिसके जरिए यूजर वॉल्यूम को अपने हिसाब से एडजस्ट कर सकेंगे। बता दें कि इससे पहले कंपनी ने विंडोज 11 के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट जारी किया था। इस अपडेशन के बाद यूजर्स को टास्कबार में AI बेस्ड Bing सर्च इंजन मिला। और पढें: Ryzen AI 7 450 प्रोसेसर और 72Wh की दमदार बैटरी के साथ लॉन्च हुआ LG का ये खास लैपटॉप, जानिए कीमत और फीचर्स

टास्कबार से कर सकेंगे वॉल्यूम मिक्सर का उपयोग

आधिकारिक ब्लॉगपोस्ट के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, माइक्रोसॉफ्ट ने क्विक सेटिंग को अपडेट कर नया वॉल्यूम मिक्सर फीचर जोड़ा है, जो टास्कबार में मौजूद है। यहां से यूजर्स अब आसानी से वॉल्यूम को एडजस्ट करने के साथ ऑडियो आउटपुट को मैनेज कर सकेंगे। वहीं, सर्च बार को भी इंप्रूव्ड किया गया है। और पढें: Windows 11 में होगा बड़ा बदलाव, Microsoft ने एक खास फीचर का किया ऐलान

जुड़ा नया शॉर्टकट

कंपनी ने कहा कि हमने क्विक सेटिंग को अपडेट करने के साथ यूजर्स के लिए नया शॉर्टकट WIN + CTRL + V जोड़ा है। यह शॉर्टकट यूजर्स के बहुत काम आएगा। इससे यूजर्स को वॉल्यूम पर पूरा कंट्रोल मिलेगा। और पढें: Windows 11 यूजर्स के लिए बड़ी खबर, Outlook क्रैश समस्या के लिए Microsoft ने जारी किया इमरजेंसी अपडेट

कंपनी ने आगे कहा कि इस बदलाव के साथ अब यूजर्स अपने पसंदीदा ऐप्स को बेहतर ढंग से मैनेज पाएंगे और कम क्लिक के साथ अपने ऑडियो अनुभव को बेहतर बना सकेंगे। इसके अलावा, इन-ऐप कमांड हेल्प पेज को भी अपडेट किया गया है।

अपडेशन के तहत यूके, भारत, न्यूजीलैंड, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में अंग्रेजी के अलावा अन्य भाषाओं को सपोर्ट करने के लिए वॉइस असिस्टेंट का विस्तार किया गया है। साथ ही, टच की-बोर्ड सेटिंग में भी सुधार किया गया है।

Azure Operator Nexus हुआ लॉन्च

आपको याद दिला दें कि टेक्नोलॉजी जाइंट माइक्रोसॉफ्ट ने पिछले महीने Azure Operator Nexus क्लाउड प्लेटफॉर्म को लॉन्च किया था। इस क्लाउड सर्विस के माध्यम से कंपनियां अपनी सेवाओं को इंप्रूव्ड करने के साथ वर्कलोड को आसानी मैनेज कर सकती हैं। इससे कंपनियों के खर्चों में भी कमी आएगी। इसका इस्तेमाल AT&T कर रही है। इसके अलावा, Azure Operator Voicemail सेवा को भी रिलीज किया गया।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।