Microsoft Surface Pro PC AI फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत
Microsoft Surface Pro को इंडियन मार्केट में पेश कर दिया गया है। इस पीसी की सेल अगले महीने यानी अक्टूबर में शुरू होगी। इसमें Copilot+ और Click to Do जैसे AI फीचर्स मिलेंगे।
Published By: ajay verma | Published: Sep 25, 2025, 05:49 PM (IST)
Microsoft ने इस साल मई में Microsoft Surface Pro PC को अमेरिका में लॉन्च किया था। अब टेक कंपनी ने अपने एडवांस पीसी को भारतीय बाजार में पेश किया है। इसका इस्तेमाल टैबलेट और लैपटॉप के तौर पर किया जा सकता है। इसकी प्रीबुकिंग अगले महीने से शुरू होगी। फीचर्स की बात करें, तो पीसी में क्वालकॉम का Snapdragon X Plus प्रोसेसर दिया गया है। इसमें Copilot+ मिलता है। साथ ही, Recall और Click to Do जैसे AI फीचर्स भी मिलते हैं। आइए जानते हैं माइक्रोसॉफ्ट के नए पीसी के स्पेसिफिकेशन और कीमत...
Microsoft Surface Pro Copilot+ PC Specifications
Microsoft Surface Pro कंपनी का पतला और हल्का पीसी है, जो Copilot+ के साथ आता है। इस पीसी की थिकनेस 7.8mm और वजन 686 ग्राम है। इसमें बेहतर परफॉर्मेंस के लिए क्वालकॉम का Snapdragon X Plus प्रोसेसर और 45 ट्रिलियन ऑपरेशन पर सेकेंड सपोर्ट करने वाला NPU मिलता है। इसके साथ Recall और Click to Do जैसे एडवांस AI फीचर्स दिए गए हैं।
बेहतर व्यू के लिए पीसी में 12 इंच का PixelSense LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजलूशन 2196 x 1464 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज है। इसकी बैटरी फुल चार्ज में 16 घंटे का वीडियो प्लेबैक टाइम देती है।
प्री-ऑर्डर करने पर मिलेगा की-बोर्ड
कंपनी के मुताबिक, 12 इंच वाले सरफेस प्रो पीसी को प्री-ऑर्डर करने वाले ग्राहकों को सरफेस प्रो कीबोर्ड (Surface Pro Keyboard) मिलेगा। यह फुल साइज का बैकलिट कीबोर्ड है। इसको Matte फिनिश दी गई है। इसमें अपग्रेडेड टचपैड मिलता है, जो एडेप्टिव टच मोड से लैस है।
अन्य डिटेल
इस लैपटॉप कम टैबलेट में 16GB रैम और 256GB की स्टोरेज दी गई है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए 1080p वीडियो क्वालिटी वाला कैमरा दिया गा है। शानदार साउंड के लिए पीसी में 2 वॉट के स्टीरियो वाले स्पीकर मिलते हैं। वहीं, कनेक्टिविटी के लिए पीसी में 2 यूएसबी टाईप-सी, कीबोर्ड कनेक्टर, वाई-फाई 7 और ब्लूटूथ 5.4 मिलता है।
कितनी है कीमत ?
Microsoft Surface Pro Copilot+ PC की कीमत 90,999 रुपये रखी है। इस दाम में 16GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। इसका 16GB RAM + 512GB स्टोरेज मॉडल 99,999 रुपये में अवेलेबल है। इस डिवाइस की सेल 6 अक्टूबर से लाइव होगी।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।