Microsoft ने वर्ड यूजर के लिए जारी किया लाइक बटन, किसी भी कमेंट पर दे सकेंगे अपना रिएक्शन

Microsoft ने हाल ही में Word के लिए लाइक बटन पेश किया था। अब कंपनी ने इस फीचर को रोलआउट करना शुरू कर दिया है। इस सुविधा के बारे में अधिक जानने के लिए नीचे पढ़ें।

Published By: ajay verma | Published: Jun 11, 2023, 04:27 PM (IST)

हाइलाइट

  • Microsoft ने लाइक बटन को रोलआउट करना शुरू कर दिया है।
  • यूजर इस फीचर की मदद से Word में किसी भी डॉक्यूमेंट में आए कमेंट पर अपना रिएक्शन दे सकते हैं।
  • कंपनी ने हाल ही में बिंग चैटबॉट में वॉइस चैट फीचर ऐड किया था।

माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) ने कुछ दिन पहले अपने पॉपुलर प्लेटफॉर्म Word के लिए लाइक बटन लॉन्च किया था। अब कंपनी ने इस फीचर को रोलआउट करना शुरू कर दिया है। इस सुविधा के जरिए यूजर डॉक्यूमेंट के अंदर कमेंट्स पर अपनी प्रतिक्रिया दे सकेंगे। कंपनी का मानना है कि लाइक बटन से यूजर्स के बीच कम्युनिकेशन बेहतर होगा। और पढें: ऑफिस और स्कूल के लिए OpenAI ने पेश किया एक खास ChatGPT App, मिलेंगे भर-भर के AI फीचर्स

इन यूजर्स के लिए अवेलेबल है Like Button

कंपनी के आधिकारिक ब्लॉगपोस्ट में बताया गया कि माइक्रोसॉफ्ट के लाइक बटन को लॉन्च कर दिया गया है। यह फीचर वेब यूजर और बीटा चैनल यूजर के लिए उपलब्ध है। इस सुविधा को 2305 और उससे ऊपर के चैनल वर्जन के लिए जारी किया गया है। उम्मीद है कि इस सुविधा जल्द ही मैक के साथ-साथ एंड्रॉइड और आईओएस यूजर्स के लिए रिलीज किया जाएगा। और पढें: Microsoft ने सस्ता किया Xbox Game Pass, लेकिन Call of Duty फैंस को लगा झटका

कहां मिलेगा यह बटन

ब्लॉगपोस्ट में आगे बताया गया है कि कंपनी का नया लाइक बटन कमेंट सेक्शन के टॉप राइट कॉर्नर में मौजूद है। यूजर यहां से डॉक्यूमेंट में आए किसी भी कमेंट पर अपना रिएक्शन दे सकते हैं। और पढें: Anthropic का नया AI मॉडल लॉन्च, जानें क्या है Claude Opus 4.7 और क्यों है खास?

Bing में जोड़ा वॉइस सर्च फीचर

टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने हाल ही में लाइक बटन के अलावा बिंग चैटबॉट में नया वॉइस चैट फीचर ऐड किया है। इसकी मदद से यूजर प्लेटफॉर्म पर बोलकर कुछ भी सर्च कर सकते हैं। यह सुविधा अंग्रेजी, फ्रेंच और जर्मन भाषा को सपोर्ट करती है। कंपनी का कहना है कि इसमें जल्द ही और भी भाषाओं को ऐड किया जाएगा।

कंपनी के आधिकारिक ब्लॉगपोस्ट के मुताबिक, वॉइस चैट फीचर को डेस्कटॉप यूजर्स के लिए रिलीज किया गया है। यह फीचर चैट बॉक्स में माइक्रोफोन के आइकन के रूप में मौजूद है। यहां से यूजर फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

पिछले महीने लॉन्च किया यह चैटबॉट

आपको बता दें कि माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में पिछले महीने Jugalbandi नाम के चैटबॉट को पेश किया था। इसको खासतौर पर भारत के ग्रामीण क्षेत्र और किसानों के लिए तैयार किया है। इसका उपयोग व्हाट्सऐप के जरिए किया जा सकता है। यह टूल सरकार की नीतियों और योजनाओं के बारे में जानकारी देता है।

कंपनी का कहना है कि इस चैटबॉट को अभी आम यूजर्स के लिए रोलआउट नहीं किया गया है। इस टूल पर काम चल रहा है और इसके लिए AI4Bharat व Azure ओपनएआई सेवाओं की मदद ली जा रही है। वहीं, यह खास चैटबॉट 10 भाषाओं को सपोर्ट करता है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।