Meta जल्द लेकर आएगा Twitter के राइवल ऐप! लॉन्चिंग से पहले दिखा फर्स्ट लुक

Twitter के राइवल ऐप Threads का लुक सामने आया है, जिसे Meta तैयार कर रहा है। स्क्रीनशॉर्ट्स में देखा जा सकता है कि ऐप का इंटरफेस ट्विटर से मिलता-जुलता है।

Published By: ajay verma | Published: Jul 02, 2023, 02:34 PM (IST)

हाइलाइट

  • Twitter के राइवल ऐप Threads के स्क्रीनशॉर्ट सामने आए हैं।
  • इन इमेज को देखने से पता चला कि ऐप का लुक ट्विटर से मिलता-जुलता है।
  • यूजर्स को ऐप में रिप्लाई करने की सुविधा मिलेगी।

Meta पिछले कई महीनों से माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) को कड़ी टक्कर देने के लिए नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। कुछ दिन पहले एक रिपोर्ट सामने आई, जिससे पता चला कि कंपनी जिस प्रोजेक्ट पर काम कर रही है, उसका कोड नेम Project 92 है। अब डेवलपर Alessandro Paluzzi ने कुछ स्क्रीनशॉर्ट साझा किए हैं। इनमें एक ऐप के इंटरफेस को देखा जा सकता है, जिसका नाम 'Threads' है। और पढें: Instagram Plus Premium हो गया लॉन्च, पैसे देकर अब प्रीमियम फीचर्स कर सकेंगे एक्सेस

Alessandro Paluzzi द्वारा शेयर की गई तस्वीरों को देखने से पता चला है कि थ्रेड्स ऐप का उपयोग करने के लिए यूजर्स इंस्टाग्राम (Instagram) आईडी से लॉग-इन करना होगा। इस ऐप का इंटरफेस ट्विटर से मिलता-जुलता है। इसमें ट्विटर की तरह फॉलोवर्स की लिस्ट दिखाई दे रही है। यूजर्स इस ऐप में ट्वीट की तरह अपना ओपिनियन या फिर कंटेंट थ्रेड कर सकते हैं। और पढें: Instagram, WhatsApp और Facebook चलाने के लिए देने होंगे पैसे, आ गए नए सब्सक्रिप्शन प्लान

स्क्रीनशॉर्ट में देखा जा सकता है कि यूजर्स को प्लेटफॉर्म पर रिप्लाई करने की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा, थ्रेड्स ऐप में मिलने वाले लाइक, शेयर और रिपोस्ट बटन का लुक भी ट्विटर में मिलने वाले बटन्स से मिलता है। वहीं, मेटा के नए ऐप को इस्तेमाल करने वाले यूजर की प्रोफाइल फोटो छोटे सर्किल में दिखाई दे रही हैं। और पढें: Instagram और Facebook पर बच्चे क्या देखते हैं, अब जान पाएंगे माता-पिता, Meta ने इस टूल्स को किया और ज्यादा एडवांस

Google Play से हटाया गया ऐप

थ्रेड ऐप गलती से गूगल प्ले-स्टोर पर लिस्ट हो गया था, जहां से इसके स्क्रीनशॉर्ट लिए गए। हालांकि, अब मेटा के ऐप को प्ले-स्टोर से हटा दिया गया है। उम्मीद की जा रही है कि ऐप को जल्द ही रोलआउट किया जाएगा।

सब्सक्रिप्शन प्लान किया लॉन्च

आपको बता दें कि मेटा ने पिछले महीने VR हैडसेट Quest 2 के लिए नए सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च किया था। इसका नाम Meta Quest+ है। इस मेंबरशिप प्लान को लेने वाले यूजर्स को फ्री गेम्स के साथ एक्सट्रा वीआर कंटेंट देखने को मिलेगा।

कंपनी के मुताबिक, Meta Quest+ सब्सक्रिप्शन प्लान की कीमत 7.99 डॉलर (लगभग 655 रुपये) प्रति माह है। यूजर इस प्लान को सालभर के लिए 59.99 डॉलर (लगभग 4,917 रुपये) खर्च करके खरीद सकते हैं। यह प्लान अमेरिका के यूजर्स के लिए उपलब्ध है। उम्मीद की जा रही है कि इस साल के अंत Meta Quest+ प्लान को भारतीय यूजर्स के लिए भी पेश किया जाएगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।