Meta ने रोल आउट किया नया AI लैंग्वेज मॉडल LLaMA, जानें क्या है खासियत

Meta ने एक नया AI लैंग्वेज मॉडल पेश किया है। इसे खासतौर पर रिसर्चर के लिए लाया गया है। LLaMA के बारे में डिटेल में जानने के लिए नीचे पढ़ें।

Published By: Mona Dixit
Published: Feb 25, 2023, 10:30 AM (IST)

हाइलाइट

  • Meta ने रिसर्चर की मदद करने के लिए AI लैंग्वेज टूल रोल आउट किया है।
  • LLaMA AI लैंग्वेज टूल ChatGPT से अलग है।
  • इसका यूज कई चीजों के लिए किया जा सकता है।

Meta ने आज LLaMA नाम का एक नया AI लैंग्वेज जनरेटर रोल आउच किया है। कंपनी के CEO मार्क जुकरबर्ग ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि आज वे एक नया स्टेट-ऑफ-द-आर्ट AI लार्ज लैंग्वेज मॉडल रिलीज कर रहे हैं। LLaMA रिसर्चर को उनके काम को आगे बढ़ाने में मदद करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसके बारे में डिटेल में जानने के लिए नीचे पढ़ें। और पढें: Meta कर रहा नए AI App की टेस्टिंग, फोटो डालते ही तैयार होगी बच्चों की कहानी, जानें कैसे

Meta LLaMA क्या है?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि LLaMA, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के इस उपक्षेत्र में रिसर्चर को अपने काम को आगे बढ़ाने में मदद करने के लिए डिजाइन किया गया एक स्टेट-ऑफ-द-आर्ट बड़ा लैंग्वेज मॉडल है। और पढें: Facebook और Instagram अचानक हुए डाउन, दुनियाभर में घंटों परेशान रहे यूजर्स, जानें पूरा मामला

बेहतर परफॉर्मेंस देने वाला LLaMA जैसे छोटे मॉडल उन रिसर्च कम्युनिटी को सक्षम करते हैं, जिनके पास इन मॉडलों की स्टडी करने के लिए बड़ी मात्रा में बुनियादी ढांचे तक पहुंचने की सुविधा नहीं है। और पढें: अब कोई नहीं कर पाएगा आपकी Instagram फोटो का AI से गलत इस्तेमाल, Meta ने बंद किया ये विवादित फीचर

ChatGPT या Bing की तरह नहीं है ChatGPT

बता दें कि LLaMA, ChatGPT या Bing की तरह नहीं है। यह कोई ऐसा चैटबॉट नहीं है, जिससे कोई भी बात कर सकता है या सवाल पूछ सकता है या फिर ऑर्डर दे सकता है। यह एक रिसर्च टूल है। इसे विशेषज्ञों को AI लैंग्वेज मॉडल की समस्याओं को हल करने में मदद करने के लिए लाया गया है।

कंपनी ने एक पोस्ट में बताया है कि पूरा AI कम्युनिटी शैक्षणिक शोधकर्ता, नागरिक समाज, नीति निर्माता और उद्योग को सामान्य रूप से जिम्मेदार AI और विशेष रूप से जिम्मेदार बड़े भाषा मॉडल के बारे में स्पष्ट दिशानिर्देश डेवलप करने के लिए मिलकर काम करना चाहिए। साथ ही कंपनी ने यह भी कहा है कि वह यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि LLaMA का यूज करके कम्युनिटी क्या सीख सकता है और अंततः निर्माण कर सकता है।

Meta का LLMs कन्वर्जेशन करने, कंटेंट का सारांश देने और गणित के प्रमेयों को हल करने या प्रोटीन संरचनाओं की भविष्यवाणी करने जैसे अधिक जटिल कार्यों में मदद करेगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।