MediaTek Dimensity 6100+ प्रोसेसर हुआ लॉन्च, कम खर्च करेगा फोन की बैटरी

MediaTek Dimensity 6100+ प्रोसेसर को लॉन्च कर दिया गया है। यह चिपसेट पावर कंज्पशन और बैटरी यूसेज को कम करने में सक्षम है। वहीं, यह प्रोसेसर AI पावर्ड कैमरा तकनीक को सपोर्ट करता है।

Published By: ajay verma | Published: Jul 11, 2023, 05:04 PM (IST)

हाइलाइट

  • MediaTek Dimensity 6100+ प्रोसेसर लॉन्च हो गया है।
  • यह चिपसेट 200MP कैमरा सपोर्ट करता है।
  • मीडियाटेक की नई इस चिप के आने से बैटरी की खपत कम हो जाएगी।

MediaTek ने इस साल की शुरुआत में Dimensity 6000 सीरीज के तहत Dimensity 6020 और 6080 चिपसेट को पेश किया था। अब कंपनी ने लाइनअप के नए प्रोसेसर Dimensity 6100+ को लॉन्च कर दिया है। इसकी खासियत है कि यह स्मार्टफोन की पावर कंज्पशन और बैटरी यूसेज को कम करता है। वहीं, यह प्रोसेसर वाइब्रेंट डिस्प्ले, 5G कनेक्टिविटी और AI तकनीक पर काम करने वाले कैमरा को भी सपोर्ट करता है। और पढें: POCO X8 Pro Max Review: 9000mAh बैटरी वाला दमदार फोन, लेकिन परफॉर्मेंस में कितना दम?

MediaTek Dimensity 6100+ की खूबियां

MediaTek Dimensity 6100+ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर की क्लॉक स्पीड 2.95 GHz है। यह Cortex-A78 और Arm Mali-G77 MC9 GPU के साथ मिलकर काम करता है, जिससे बेहतर ग्राफिक्स मिलेंगे। वहीं, यह प्रोसेसर 200MP सिंगल कैमरा और 3 64MP के कैमरा लेंस को सपोर्ट करता है। और पढें: Oppo Find X9 Ultra जल्द होगा ग्लोबल लॉन्च, कंपनी ने किया कंफर्म, मिल सकते हैं ये फीचर्स

मीडियाटेक का नया प्रोसेसर बेहतर डिस्प्ले के लिए 144Hz फुल HD+ या 90Hz क्वाड HD+ रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। इसमें 5G Sub-6, Wi-Fi 6E, Bluetooth 5.3, GPS और NFC जैसे कनेक्टिविटी फीचर मिलते हैं। इसके अलावा, यह चिप 16GB LPDDR5 रैम और 1TB UFS 3.1 स्टोरेज के साथ काम करती है। और पढें: Oppo K14 Turbo और K14 Turbo Pro के लॉन्च से पहले फीचर्स हुए लीक, इस Certification Database पर आए नजर

चिपसेट में मौजूद है यह टेक्नोलॉजी

कंपनी ने अपनी नई चिप में MediaTek HyperEngine 5.0 गेमिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है, जो गेमिंग परफॉर्मेंस को ऑप्टिमाइज करती है और स्मूथ गेमिंग एक्सपीरियंस प्रदान करेगी। इसके साथ ही प्रोसेसर कंपनी की एआई कैमरा तकनीक को सपोर्ट करता है। इससे इमेज की क्वालिटी बेहतर होगी और यूजर्स को एडवांस्ड फीचर मिलेंगे।

मीडियाटेक के डेप्युटी जनरल मैनेजर CH Chen का कहना है कि आज के समय में ज्यादातर मार्केट में 5G टेक्नोलॉजी तेजी से लॉन्च की जा रही है। ऑपरेटर्स भी लोगों को 4जी से 5जी की ओर लाने में लगे हैं। ऐसे में डेवलप्ड चिपसेट का सपोर्ट मोबाइल में देना अनिवार्य है। इस वजह से MediaTek Dimensity 6000 सीरीज को पेश किया गया है। इस लाइनअप में आने वाले प्रोसेसर डिवाइस मेकर्स को आगे रखेंगे। इन चिप के इस्तेमाल से डिवाइस की परफॉर्मेंस और पावर बढ़ेगी, जबकि मटेरियल कॉस्ट कम हो जाएगी।

स्मार्टफोन में कब मिलेगा यह फीचर

मीडियाटेक का कहना है कि इस साल की तीसरी तिमाही से स्मार्टफोन्स को Dimensity 6100+ प्रोसेसर मिलना शुरू हो जाएगा। हालांकि, कंपनी ने नई चिपसेट वाले स्मार्टफोन्स के नाम का ऐलान अभी तक नहीं किया है। कयास लगाएं जा रहे हैं कि आने वाले दिनों में कंपनी नए प्रोसेसर को सपोर्ट करने वाले फोन के बारे में अहम घोषणा कर सकती है।

MediaTek Dimensity 9200+ की डिटेल

आपको बता दें कि कंपनी ने मई में MediaTek Dimensity 9200+ प्रोसेसर को लॉन्च किया था। यह चिपसेट पुराने प्रोसेसर की तुलना में काफी फास्ट है। यह चिप बैटरी की खपत को कम करती है और परफॉर्मेंस को सुधारती है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।