माधव सेठ ने Realme को कहा 'अलविदा', Farewell नोट में लिखी दिल की बात
Madhav Sheth ने आज 14 जून 2023 को अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक लंबा-चौड़ा नोट शेयर किया है। इस नोट में उन्होंने जानकारी दी है कि वह 5 साल लंबे सफर के बाद अब Realme को अलविदा कह रहे हैं।
Published By: Manisha | Published: Jun 14, 2023, 04:24 PM (IST)
हाइलाइट
- माधव सेठ ने फैन्स के लिए लिखा लंबा-चौड़ा नोट
- Realme के 5 साल के सफर पर पर माधव सेठ ने लगाया विराम
- Honor कंपनी ने शुरू कर सकते हैं माधव नई पारी
Madhav Sheth ने Realme कंपनी से इस्तीफा दे दिया है। यह जानकारी आज खुद उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए ऑफिशियल कर दी है। इससे पहले मार्च महीने में जानकारी मिली थी कि माधव सेठ ने रियलमी इंडिया हेड पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद उन्हें कंपनी के बिजनेस और कॉर्पोरेट स्ट्रेटेजी ग्लोबल का वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया था। आपको बता दें, हाल ही में कई रिपोर्ट्स सामने आई हैं, जिनमें कहा गया है कि माधव सेठ जल्द ही Honor कंपनी को जॉइन कर सकते हैं। जुलाई के अंत तक यह कंपनी भारत में वापसी करके अपने स्मार्टफोन्स लॉन्च कर सकती है।
Madhav Sheth ने आज 14 जून 2023 को अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक लंबा-चौड़ा नोट शेयर किया है। इस नोट में उन्होंने जानकारी दी है कि वह 5 साल लंबे सफर के बाद अब Realme को अलविदा कह रहे हैं। उन्होंने अपने नोट में लिखा, "गुडबायल काफी निराशाजनक हो सकता है, लेकिन जब-तक हम दोबारा नहीं मिलते तब-तक दुनिया बहुत छोटी है। अभी के लिए अलविदा, लेकिन हमारे रास्ते जल्द ही फिर से मिलेंगे।"
इस नोट में माधव सेठ ने कहा कि 5 साल के सफर के बाद अब उन्हें नया सफर शुरू करना चाहिए। उन्होंने रियलमी को अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा हिस्सा बताया। उन्होंने कहा रियलमी एक ऑर्गेनाइजेशन से पहले उनके लिए काफी कुछ है। यह कंपनी उनके लिए उनका घर, पेशन और पर्पस सब कुछ थी। इस नोट में उन्होंने प्वाइंटर्स के जरिए रियलमी के खास पलों की भी जानकारी दी। इसमें पहला स्मार्टफोन यूनिवर्सिटी में लॉन्च करने से लेकर 5जी स्मार्टफोन लॉन्च तक की बात कही गई है।
सेठ ने कहा कि 5 साल के सफर में मुझे इतना प्यार देने के लिए मैं अपने फैन्स, टीम और पार्टनर्स का आभारी हूं। रियलमी छोड़ने के साथ-साथ माधव सेठ ने नई जर्नी की शुरुआत के संकेत भी दिए हैं।
आपको बता दें, हाल ही में ET की लेटेस्ट रिपोर्ट में जानकारी दी गई थी कि Honor जल्द ही भारत में वापसी करने वाला है। कहा जा रहा है कि माधव सेठ रियलमी को छोड़कर अब Honor के साथ अपने नए सफर की शुरुआत करने वाले हैं। फिलहाल माधव सेठ ने इसकी पुष्टि नहीं की है। हालांकि, उम्मीद की जा सकती है कि रिजाइन की जानकारी के बाद माधव जल्द ही नई जर्नी से भी पर्दा उठा सकते हैं।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।