Lenovo Legion लैपटॉप के नए मॉडल्स भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Lenovo Legion Laptops भारत में लॉन्च हो गए हैं। इन लैपटॉप सीरीज में कंपनी ने Lenovo Legion Pro 7i, Legion Pro 5i, Legion 7i और Legion 5i मॉडल्स को लॉन्च किया है। आइए जानते हैं इनकी कीमत, उपलब्धता और स्पेसिफिकेशन से जुड़ी डिटेल्स।

Published By: Manisha | Published: Mar 19, 2024, 03:15 PM (IST)

हाइलाइट

  • Lenovo Legion लैपटॉप्स भारत में हुए लॉन्च
  • लैपटॉप में शामिल हैं 4 नए मॉडल्स
  • सभी मॉडल्स की कीमत लाखों में है

Lenovo कंपनी ने भारत में अपने लैपटॉप लाइनअप को बढ़ाते हुए कई नए मॉडल्स लॉन्च कर दिए हैं। इन मॉडल्स में Lenovo Legion Pro 7i, Legion Pro 5i, Legion 7i और Legion 5i आदि शामिल हैं। फीचर्स की बात करें, तो ये लैपटॉप Intel Core i9-14900HX प्रोसेसर से लैस हैं, जिनमें ग्राफिक्स के लिए Nvidia RTX 4090 दिया गया है। इनके डिस्प्ले में 500 nits की ब्राइटनेस मिलती है। इसके अलावा, इनकी बैटरी 99.99Whr की है, जिसको लेकर कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज पर 5 घंटे तक की बैटरी प्रोवाइड करेंगे। आइए जानते हैं इनकी कीमत, उपलब्धता और स्पेसिफिकेशन से जुड़ी डिटेल्स। और पढें: Lenovo Tab Plus Gen 2 भारत में 10,200mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Lenovo Legion Pro 7i, Pro 5i, 7i, and 5i Price in India

कीमत की बात करें, तो Lenovo Legion Pro 7i को कंपनी ने 1,29,990 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। वहीं, Legion 5i Pro की कीमत 1,57,990 रुपये है। Legion 7i मॉडल 1,77,990 रुपये में पेश किया गया है। वहीं, Legion 7i Pro मॉडल की कीमत 3,24,990 रुपये का है। और पढें: Lenovo IdeaPad Slim 3 Gen 11 लैपटॉप Intel Core Ultra Series 3 प्रोसेसर के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Lenovo Legion Pro 7i, Pro 5i Specifications

कंपनी ने Lenovo Legion Pro 7i और Legion Pro 5i में कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं। इन लैपटॉप में 245Hz वेरिएबल रिफ्रेश रेट मिलता है। साथ ही डिस्प्ले में 500 nits की मैक्सिमम ब्राइटनेस मिलती है। ये लैपटॉप Intel Core i9-14900HX प्रोसेसर से लैस है, जिसमें ग्राफिक्स के लिए Nvidia RTX 4090 सपोर्ट मिलता है। इसमें 32GB DDR5 RAM मिलती है। इसके अलावा, इन लैपटॉप में कई AI फीचर्स दिए गए हैं। इनकी बैटरी 99.99Whr की है, जो कि सिंगल चार्ज पर 5 घंटे तक का बैकअप प्रोवाइड करते हैं। और पढें: Google ने AI-Powered Laptop 'Googlebook' की दिखाई झलक, मिलेगा Android और Gemini AI का पावरफुल कॉम्बो

Lenovo Legion 7i and Legion 5i Specifications

वहीं, दूसरी ओर Lenovo Legion 7i और Legion 5i में भी PureSight में भी प्रो मॉडल्स की तरह गेमिंग डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ TrueStrike कीबोर्ड मिलता है। इसके अलावा, ये Intel Core i9-14900HX प्रोसेसर से लैस है, जिसमें ग्राफिक्स के लिए Nvidia RTX 4070 दिया गया है। आई7 लैपटॉप की बैटरी 99.99Whr की है, जबकि Legion 5i मॉडल 80Whr बैटरी के साथ आया है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।