Lenovo Legion Go गेमिंग कंसोल 8.8 इंच डिस्प्ले के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत
Lenovo Legion Go भारत में लॉन्च हो गया है। यह कंपनी का लेटेस्ट गेमिंग कंसोल डिवाइस है। यहां जानें इसकी कीमत और खूबियों से जुड़ी डिटेल्स।
Published By: Manisha | Published: Jun 27, 2024, 03:47 PM (IST)
हाइलाइट
- Lenovo Legion Go भारत में लॉन्च
- Flipkart पर होगी सेल
- AMD Ryzen Z1 Extreme प्रोसेसर से लैस है डिवाइस
Lenovo Legion Go भारत में लॉन्च हो गया है। यह कंपनी का लेटेस्ट गेमिंग कंसोल है। फीचर्स की बात करें, तो इस गेमिंग कंसोल में 8.8 इंच का WQXGA IPS डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले में 144Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसके अलावा, यह AMD Ryzen Z1 Extreme प्रोसेसर सै लैस है, जिसमें 16GB LPDDR5X RAM व 1TB स्टोरेज मिलती है। इसमें 49.2Wh की बैटरी दी गई है, जिसमें Super Rapid Charge सपोर्ट मिलता है। आइए जानते हैं इस डिवाइस की कीमत, उपलब्धता और स्पेसिफिकेशन से जुड़ी डिटेल्स।
Lenovo Legion Go price in India, availability
कंपनी ने Lenovo Legion Go को 89,990 रुपये में लॉन्च किया है। इस डिवाइस में सिंगल Shadow Black कलर ऑप्शन पेश किया गया है। उपलब्धता की बात करें, तो इस डिवाइस को Flipkart व Lenovo वेबसाइट के जरिए खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही कंपनी ने ऐलान किया है कि यह गेमिंग कंसोल 1 साल एक्सीडेंटल डैमेज प्रोटेक्शन प्लान के साथ आता है। ग्राहकों को इसके साथ बिना किसी कोस्ट के स्क्रीन प्रोटेक्टर सपोर्ट मिलता है।
Lenovo Legion Go specifications
फीचर्स की बात करें, तो Lenovo Legion Go में 8.8 इंच का WQXGA डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन 2,560x1,600 पिक्सल है। डिस्प्ले में 500 Nits ब्राइटनेस मिलती है। वहीं, इसका रिफ्रेश रेट 144Hz का है। डिस्प्ले में प्रोटेक्शन के लिए Corning Gorilla Glass 5 दिया गया है।
इसके अलावा, यह AMD Ryzen Z1 Extreme प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ ग्राफिक्स के लिए AMD Radeon दिया गया है। इसमें 16GB LPDDR5X RAM मौजूद है। वहीं, इसकी स्टोरेज 1TB तक की है। इस डिवाइस में किसी तरह का बटन नहीं दिया गया है, जिसमें टचपैड दिया गया है। इसका डायमेंशन 28.5x28.5mm है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई 6 और ब्लूटूथ 5.1 सपोर्ट मौजूद है। चार्जिंग के लिए इसमें 2 USB 4 Type-C पोर्ट, 2 पोगो पिन, हेडफोन जैक और MicroSD Card सपोर्ट मौजूद है।
Lenovo Legion Go की बैटरी 49.2Wh की है, जिसके साथ Super Rapid चार्ज सोपर्ट दिया गया है। यह डिवाइस 80 मिनट में 100 प्रतिशत चार्ज हो जाता है। इसका डायमेंशन 298.83 x 131 x 40.7 mm और भार 854 ग्राम है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।