Lava Agni 2 जल्द भारत में होगा लॉन्च, 8GB RAM के साथ मिलेगा दमदार प्रोसेसर!

Lava Agni 2 स्मार्टफोन को गीकबेंच सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। लिस्टिंग से अगामी हैंडसेट की चिपसेट और प्रोसेसर का पता चला है। जानने के लिए नीचे खबर में पढ़ें।

Published By: ajay verma | Published: Mar 01, 2023, 01:38 PM (IST)

हाइलाइट

  • Lava Agni 2 स्मार्टफोन गीकबेंच सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट है।
  • लिस्टिंग के अनुसार, अपकमिंग मोबाइल में 8GB RAM मिल सकती है।
  • लावा अग्नी 2 की कीमत 22 से 25 हजार के बीच होने की उम्मीद है।

भारतीय स्मार्टफोन मेकर कंपनी लावा इस वक्त अपने नए 5G फोन Lava Agni 2 पर काम कर रही है। इस अगामी हैंडसेट को मिड-रेंज सेगमेंट में उतारा जा सकता है, जहां इसका मुकाबला Xiaomi और OPPO जैसे ब्रांड के मोबाइल फोन्स से होगा। अब लावा अग्नी 2 स्मार्टफोन को सर्टिफिकेशन वेबसाइट गीकबेंच पर देखा गया है। यहां से इसके प्रोसेसर और रैम की जानकारी मिली है। आइए जानते हैं... और पढें: Lava जल्द ला रहा दो स्क्रीन वाला धाकड़ फोन, Xiaomi को मिलेगी जोरदार टक्कर

Lava Agni 2 में मिलेगी 8GB RAM

पॉपुलर टिप्सटर पारस गुगलानी ने ट्वीट कर बताया है कि LAVA Agni 2 गीकबेंच सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्ट है। इसका मॉडल नंबर LAVA LXX504 है। इस अपकमिंग फोन को सिंगल कोर में 819 और मल्टी-कोर में 2267 प्वाइंट मिले हैं। और पढें: Lava Agni 4 की भारत में पहली सेल आज, जानें कीमत और फीचर्स

लिस्टिंग के अनुसार, लावा का अपकमिंग स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 1080 प्रोसेसर के साथ आएगा। इसमें 8GB RAM मिल सकती है। यह मोबाइल फोन लेटेस्ट Android 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। और पढें: Lava AGNI 4 भारत में हुआ लॉन्च, AI फीचर्स के साथ मिलेगा 50MP का सेल्फी कैमरा

कब होगा लॉन्च और कितनी होगी कीमत

लावा ने अभी तक अग्नी 2 स्मार्टफोन की लॉन्च डेट या फिर कीमत का आधिकारिक तौर पर ऐलान नहीं किया है। लेकिन, टिप्सटर का दावा है कि अपकमिंग मोबाइल फोन की कीमत 22 से 25 हजार रुपये के बीच होने की उम्मीद है। इस फोन को जल्द भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा।

ऐसे हो सकते हैं अन्य स्पेसिफिकेन्स

पिछली मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार, लावा अग्नी 2 स्मार्टफोन में 6.5 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले मिल सकता है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz होगा। इसमें 8GB RAM के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। इसे माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा। वहीं, इस फोन में लेटेस्ट एंड्रॉइड 13 ओएस का सपोर्ट मिलेगा।

कैमरा सेक्शन

अगामी हैंडसेट में 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। हालांकि, इस सेटअप के अन्य कैमरा सेंसर की जानकारी नहीं मिली है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का कैमरा मिल सकता है। इसके अलावा, मोबाइल में 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाली 5000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।