iTel Pad One टैबलेट 6000mAh बैटरी और 10.1 इंच डिस्प्ले के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

खूबियों की बात करें, तो iTel Pad One टैब में यूजर्स को 10.1 इंच का डिस्प्ले मिलेगा। इसके अलावा, इसमें 6000mAh की जंबो बैटरी दी गई है। मार्केट में यह टैबलेट Redmi Pad, Realme Pad Mini व Moto Tab G60 आदि को कड़ी टक्कर देने वाला है।

Published By: Manisha
Published: Mar 02, 2023, 08:49 PM (IST)

हाइलाइट

  • iTel Pad One में मिलेंगे दो कलर ऑप्शन
  • 15,000 रुपये से कम की कीमत में आया टैब
  • टैब में दिया गया है 10.1 इंच का डिस्प्ले

iTel ने टैबलेट सेगमेंट की शुरुआत भी कर दी है। कंपनी ने आज भारत में अपना पहला टैबलेट लॉन्च किया है, जिसका नाम iTel Pad One है। यह टैब 15,000 रुपये से कम की कीमत में पेश किया गया है। खूबियों की बात करें, तो इस डिवाइस में यूजर्स को 10.1 इंच का डिस्प्ले मिलेगा। इसके अलावा, इसमें 6000mAh की जंबो बैटरी दी गई है। मार्केट में यह टैबलेट Redmi Pad, Realme Pad Mini व Moto Tab G60 आदि को कड़ी टक्कर देने वाला है। और पढें: itel Power 451 फोन AI ENC सपोर्ट के साथ भारत में लॉन्च, बाहरी शोर में भी होगी क्लियर कॉलिंग

iTel Pad One Price in India and Sale details

कंपनी ने iTel Pad One टैब की कीमत भारत में 12,999 रुपये तय की है। यह टैब Deep Grey और Light Blue कलर ऑप्शन में आता है। इसको आप कंपनी की वेबसाइट व ऑफलाइन स्टोर्स से खरीद सकते हैं। और पढें: मात्र 8999 में आ गया iPhone 17 Pro जैसा दिखने वाला फोन, मिलिट्री ग्रेड मिलेगी मजबूती

iTel Pad One Spcifications

-10.1 इंच का HD+ डिस्प्ले और पढें: मात्र 10,399 में लॉन्च हुआ iPhone 17 Pro जैसा दिखने वाला फोन, मिलेगी 5000mAh बैटरी

-octa-core Unisoc SC9863A1 प्रोसेसर

-4GB RAM

-128GB स्टोरेज

-5MP प्राइमरी कैमरा

-8MP कैमरा

-Android 12 Go Edition

-6000mAh बैटरी

खूबियों की बात करें, तो इस टैब में 10.1 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले के चारो-ओर पतले बेजल्स दिए गए हैं। टैब के किनारों पर मैटल की बॉडी दी गई है। इसके अलावा, टैब octa-core Unisoc SC9863A1 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4GB RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है। टैब की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512GB तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए टैब के बैक पर वर्गाकार कैमरा मॉड्यूल मिलता है। इस कैमरा मॉड्यूल में 5MP प्राइमरी कैमरा LED फ्लैश के साथ मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिएइसमें आपको 8MP का सेंसर दिया गया है।

शानदार ऑडियो के लिए इसमें डुअल स्पीकर मिलते हैं। साथ ही यह Android 12 Go Edition पर काम करता है। टैब की बैटरी 6000mAh की है, जिसके साथ 10W चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए टैब में 4G VoLTE, WiFi, Bluetooth, 3.5mm jack और OTG support दिया गया है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।