IRCTC की वेबसाइट और ऐप हुआ डाउन, यूजर्स को टिकट बुक कराने में आई परेशानी

IRCTC की वेबसाइट और मोबाइल ऐप आज सुबह से ठप पड़ा है। यूजर्स को टिकट बुक कराने में परेशानी आ रही है। इससे पहले भी कई बार आईआरसीटीसी की सेवा कई बार डाउन हो चुकी है।

Published By: ajay verma | Published: Jul 25, 2023, 11:21 AM (IST)

हाइलाइट

  • IRCTC की वेबसाइट और मोबाइल ऐप डाउन हो गया है।
  • यूजर्स को टिकट बुक कराने में परेशानी आ रही है।
  • इसकी जानकारी आईआरसीटीसी ने ट्विटर पर साझा की है।

IRCTC Down: IRCTC की वेबसाइट और मोबाइल ऐप डाउन हो गया है। लाखों यूजर्स को टिकट बुक कराने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में यूजर्स ने ट्विटर पर कई सारे ट्वीट भी किए हैं। आपको बता दें कि इससे पहले भी कई बार आईआरसीटीसी की सेवा ठप हो चुकी है। और पढें: 'यात्री गण कृप्या ध्यान दें', जनरल ट्रेन टिकट बुक करने वाला यह App 1 मार्च से होगा बंद, करना होगा RailOne का इस्तेमाल

तकनीकी कारणों की वजह से सर्विस हुई ठप

सेवा ठप पड़ने के संबंध में आईआरसीटीसी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट कर कहा कि तकनीकी कारणों की वजह से सेवा बाधिक हुई है। टेक्निकल टीम इस समस्या को ठीक करने के लिए लगातार काम कर रही है। यात्री अमेजन और मेक माय ट्रिप के जरिए टिक बुक करा सकते हैं। और पढें: ट्रेन लेट है, छूट गई या चार्ट बन गया? टिकट का पैसा मिलेगा वापस, जानें कैसे

यूजर्स ने की शिकायत

वेबसाइट व ऐप ठप पड़ने के बाद यूजर्स ने ट्विटर पर IRCTC को टैग करते हुए कई ट्वीट किए। इसके अलावा, ऐप और साइट में मिलने वाले Error मैसेज के भी स्क्रीनशॉट शेयर किए। और पढें: भारतीय रेलवे रिजर्वेशन सिस्टम में बड़ा बदलाव, 12 जनवरी से Aadhaar-verified यूजर रात 12 बजे तक कर सकेंगे टिकट बुक

जून में लॉन्च की यह सर्विस

बता दें कि IRCTC ने पिछले महीने यात्रियों के लिए नई सर्विस लॉन्च की थी। इस सेवा के तहत लोग अब अपने पालतू जानवर कुत्ते और बिल्ली की ऑनलाइन टिकट भी बुक करा सकते हैं। अब लोगों को टिकट काउंटर की लंबी लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा। वहीं, मंत्रालय ने सर्विस लॉन्च के दौरान कहा कि इससे यात्रियों के लिए पालतू जानवरों के साथ ट्रेन में ट्रेवल करना ज्यादा सुविधाजनक और आरामदायक हो जाएगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।