IRCTC हुआ डाउन, यूजर्स को टिकट बुक करने में आई दिक्कत

IRCTC यूजर्स के लिए बुरी खबर है। यह सर्विस डाउन हो गई है। यूजर्स को टिकट बुक करने पर Error मैसेज मिल रहा है।

Published By: ajay verma | Published: Dec 23, 2025, 11:52 AM (IST) | Edited: Dec 23, 2025, 06:12 PM (IST)

और पढें: IRCTC की नई वेबसाइट का बीटा वर्जन हुआ Live, 1 मिनट में झटपट होगी लाखों टिकट बुक, जानें आसान प्रोसेस

IRCTC (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) एक बार फिर डाउन हो गई है। इस सेवा के बाधित होने से लॉग-इन करने में दिक्कत आ रही है। साथ ही, टिकट बुक करने पर Error का मैसेज मिल रहा है। इसकी जानकारी आउटेज डिटेक्ट करने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर (Downdetector) से मिली है। इससे पहले अक्टूबर में दिवाली के दौरान सेवा ठप हुई थी। और पढें: रेलवे ने किया बड़ा बदलाव, तत्काल टिकट लेने के लिए शुरू हुई नई व्यवस्था

डाउनडिटेक्टर के अनुसार, IRCTC आज यानी मंगलवार को सुबह 9 बजे के आसपास डाउन हुआ था। इस दौरान लोगों को लॉग-इन करने में दिक्कत आई, तो कईओं को टिकट बुक करने पर Error दिखाई दिया। इस आउटेज की शिकायत सोशल मीडिया पर की गई। साथ ही, इसे लेकर नाराजगी भी जाहिर की। वहीं, आईआरसीटी ने अभी तक इस आउटेज को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। और पढें: Ashwini Vaishnaw ने डिजिटल कंटेंट और नई टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देने के लिए 3 बड़ी पहल का उद्घाटन किया, जानें क्या-क्या

एक यूजर ने X पर लिखा कि IRCTC को बंद कर देना चाहिए। यह अक्सर ठप पड़ जाती है। झूठे वादे नहीं करने चाहिए। जब भी टिकट बुक करने जाओ, तो यह बंद हो जाता है।

IRCTC हाल ही में किया सर्विस को लेकर दावा

हाल ही में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव IRCTC को लेकर दावा किया कि अप्रैल से लेकर अक्टूबर तक वेबसाइट 99 प्रतिशत एक्टिव रही। इस बीच यूजर्स को बिना किसी परेशानी के टिकट बुक की हैं।

IRCTC ने उस वक्त आउटेज की पुष्टि की। बताया कि यह आउटेज तकनीकी दिक्कत की वजह से आई, जिसे कुछ समय बाद ठीक कर दिया गया। अक्टूबर से पहले जुलाई में सेवा बाधित हुई। उस आउटेज के वक्त टिकट बुकिंग को लेकर शिकायत की गई।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।