Iran-US-Israel War: Apple, Google समेत इन अमेरिकन कंपनियों पर मंडरा रहा खतरा, होगा बड़ा हमला

Iran-US-Israel War: मिडिल ईस्ट की लड़ाई में जहां एक तरफ सैन्य अड्डों को टारगेट किया जा रहा है, तो दूसरी तरफ अब Apple और Google जैसी कंपनियों को निशाना बनाया जाने वाला है। ईरान ने इन कंपनियों पर हमला करने की धमकी दी है।

Published By: ajay verma | Published: Apr 01, 2026, 10:37 AM (IST)

Iran-US-Israel War: ईरान, अमेरिका-इजरायल के बीच चल रहा युद्ध खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है, जिससे दुनिया में तनाव बढ़ता जा रहा है। इस जंग की आग अब टेक जगत तक पहुंच गई है। जी हां, ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने गूगल (Google), एप्पल (Apple) और व्हाट्सएप (WhatsApp), इंस्टाग्राम (Instagram) की पेरेंट कंपनी मेटा (Meta) जैसी दिग्गज कंपनियों पर हमला करने की धमकी दी है। इसके साथ ही कर्मचारियों को दफ्तर खाली करने को कहा है।

कंपनियों को किया जाएगा टारगेट

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान की IRGC ने अमेरिकन कंपनियों को टारगेट करने का ऐलान किया है। आज से कंपनियों के ऑफिस पर हमला किया जाएगा। साथ ही, ऑफिस के आसपास रहने वाले कर्मचारियों और आम लोगों को जगह खाली करने का आदेश दिया है।

इन कंपनियों पर हो सकता है हमला

जिन कंपनियों पर टारगेट किया जा सकता है, उनमें Apple, Meta, Google, Microsoft, Intel, IBM, Dell, Tesla, Nvidia, Boeing, HP, Cisco, Oracle, Planter, J.P. Morgan, GE, Spire Solutions और G42 शामिल हैं।

ईरान ने इन टेक कंपनियों को सीधे तौर पर उनके नेताओं की जासूसी और हत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया है। साथ ही, यह आरोप भी लगाया है कि जासूसी व हत्या के लिए इन कंपनियों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का सहारा लिया है। इस वजह से कंपनियों को निशाना बनाया गया है।

कितने बजे होगा हमला ?

रिपोर्ट के अनुसार, ईरान रात 8 बजे भारतीय समयानुसार रात 10 बजे से इन कंपनियों पर हमला करना शुरू होगा। आसपास रहने वाले लोगों को करीब 1 किलोमीटर दूर हटने का सुझाव दिया गया है।

क्यों किया इन कंपनियों को टारगेट ?

हाल ही में आई रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि ईरान ने इन कंपनियों को अपना निशाना इसलिए बनाया है क्योंकि इन टेक कंपनियों ने ईरान के प्रमुख नेताओं की टारगेट किलिंग में साथ दिया। ईरान का कहना है कि अगर यह किलिंग नहीं रुकी, तो कंपनियों को घातक कार्यवाई का सामना करना होगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।