iPhone 18 Pro में मिलेगा खूबसूरत Dark Red कलर ऑप्शन! यूनिक लुक लॉन्च से पहले लीक
iPhone 18 Pro भी इस साल नए कलर ऑप्शन के साथ दस्तक दे सकता है। इस आईफोन के नए Deep Red कलर ऑप्शन की झलक ऑनलाइन सामने आई है। यहां जानें डिटेल्स।
Published By: Manisha | Published: Apr 06, 2026, 07:20 PM (IST)
iPhone 18 Pro इस साल भारत समेत ग्लोबल मार्केट में दस्तक दे सकता है। लॉन्च से पहले सीरीज में शामिल मॉडल्स से जुड़ी तरह-तरह की लीक्स सामने आ रही है। iPhone 18 Pro Max लीक के बाद प्रो मॉडल का दूसरा iPhone 18 Pro मॉडल लीक का हिस्सा बन चुका है। लेटेस्ट लीक रिपोर्ट में आईफोन 18 प्रो के नए कलर ऑप्शन देखने को मिल रहे हैं। इसमें ग्रे व सिल्वर के साथ नया Deep Red कलर ऑप्शन देखने को मिला है। फिलहाल, Apple ने इस संबंध में किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी है। आइए जानते हैं सभी डिटेल्स।
चीनी टिप्सटर WhyLab ने चीनी माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो के जरिए iPhone 18 Pro से जुड़ी डिटेल्स लीक की है। टिप्सटर ने फोन की कथित तस्वीर शेयर की है, जिसमें आईफोन 18 प्रो तीन कलर ऑप्शन में देखा जा सकता है, जिसमें ग्रे, सिल्वर व रेड कलर ऑप्शन शामिल है। इस तस्वीर में आईफोन 18 प्रो का अर्ली लुक भी देखा जा सकता है।
आपको बता दें, पिछले कुछ सालों से Apple कंपनी ने लाल रंग में कोई आईफोन लॉन्च नहीं किया है। हालांकि अपकमिंग सीरीज के साथ यह इंतजार भी खत्म होने जा रहा है। प्रो मैक्स के साथ-साथ कंपनी आईफोन 18 प्रो में भी लाल रंग लेकर आ सकती है। पुराने रेड कलर ऑप्शन वाले आईफोन की बात करें, तो कंपनी पहले रेड कलर ऑप्शन सिर्फ नॉन-प्रो मॉडल्स के साथ पेश करती थी, लेकिन अब यह कलर ऑप्शन प्रो मॉडल्स में भी दस्तक दे सकता है। कंपनी आखिरी लाल आईफोन के तौर पर iPhone SE (2022) को लॉन्च किया था।
जैसे कि हमने बताया फिलहाल एप्पल ने इस संबंध में किसी प्रकार की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। संभावना है कि सितंबर लॉन्च के वक्त यह आईफोन मॉडल्स अलग ही रंग-रूप में लॉन्च किए जा सकते हैं।
iPhone 17 Pro Series
iPhone 17 Pro सीरीज के साथ कंपनी ने इस साल सबसे बड़ा कलर एक्सपेरिमेंट किया था। आईफोन 17 प्रो व आईफोन 17 प्रो मैक्स को कंपनी ने कॉस्मिक ऑरेंज कलर ऑप्शन में उतारा था, जो कि अब-तक की आईफोन कलर हिस्ट्री में सबसे अलग था। हालांकि, इस कलर ऑप्शन को यूजर्स द्वारा काफी पसंद किया गया है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि नए रेड कलर को भी यूजर्स द्वारा उतना ही पसंद किया जाएगा।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।