India Mobile Congress 2023 (IMC) की तारीखों का हुआ ऐलान, जानें सभी डिटेल्स

India Mobile Congress (IMC) 2023 इवेंट की घोषणा कर दी गई है। इस साल यह इवेंट दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित किया जाएगा। साथ ही इस साल इवेंट की थीम "Global Digital Innovation" रखी गई है।

Published By: Manisha | Published: Jul 12, 2023, 09:06 PM (IST)

हाइलाइट

  • India Mobile Congress 2023 (IMC) की तारीख से उठा पर्दा
  • IMC 2023 दिल्ली के प्रगति मैदान में होगा आयोजित
  • इस साल इवेंट की थीम "Global Digital Innovation" है

India Mobile Congress (IMC) 2023 के 7वें एडिशन की तारीखों का ऐलान हो गया है। इस साल टेक्नोलॉजी के सबसे बड़े इवेंट का आयोजन 27 अक्टूबर से दिल्ली के प्रगति मैदान में होने वाला है। इस साल इस इवेंट की थीम "Global Digital Innovation" रखी गई है। इस इवेंट को इस साल The Department of Telecommunications (DoT) और Cellular Operators Association of India (COAI) को-होस्ट कर रहे हैं। इस साल इस इवेंट का फोकस टेलीकम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी, 6G और AI के उपयोग को बढ़ाने पर केंद्रित होगा। पिछले साल इस इवेंट के दौरान भारत में 5G सर्विस को लॉन्च किया गया था, जिसका उद्धघाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था। आइए जानते हैं इस साल क्या कुछ होगा खास। और पढें: IMC 2025: Jio लाया भारत का पहला Safety-First फोन, कीमत मात्र 799 रुपये, मिलेंगे कई सेफ्टी फीचर्स

India Mobile Congress (IMC) 2023 इवेंट इस साल 27 अक्टूबर से शुरू होगा और 29 अक्टूबर तक चलेगा। यह इवेंट दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित किया जाएगा। जैसे कि हमने बताया इस साल इवेंट की थीम "Global Digital Innovation" रखी गई है। कहा जा रहा है कि इस साल इस इवेंट में 100,000 से ज्यादा प्रतिभागी, 5,000 से ज्यादा सीनियर एग्जिक्यूटिव, 350 गेस्ट स्पीकर्स और 400 एग्ज़िबिटर्स हिस्सा लेंगे। और पढें: IMC 2025: पीएम मोदी ने किया भारत के सबसे बड़े टेक इवेंट उद्घाटन, 6G पर होगा फोकस

इस साल आयोजित होने वाले इवेंट का फोकस टेलीकम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी, 6जी और AI के इस्तेमाल को बढ़ाने पर बेस्ड होगा। इसके अलावा, इवेंट के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में 5G, 6G, ब्रॉडकास्टिंग, सेटेलाइट्स, सेमीकंडक्टर, ड्रोन, डिवाइस व ग्रीन टेक की प्रगति भी दिखाई जाएगी। और पढें: IMC 2025 की आ गई डेट, इस दिन से शुरू होगा इवेंट

यूनिवर्सिटी में वर्चुअली टेलीकास्ट होगा IMC 2023 इवेंट

आज इवेंट की जानकारी देते हुए इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रीअश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी कि वह इस इवेंट में कम से कम 100 यूनिवर्सिटी को वर्चुअली कनेक्ट करेंगे। उन्होंने कहा कि IIT Madras और IIT Gandhinagar जैसी प्रमुख यूनिवर्सिटी में इस इवेंट को वर्चुअली दिखाना चाहिए।

हाल ही हुआ 6G का ऐलान

आपको याद दिला दें कि 5G सर्विस को लॉन्च हुए अभी ज्यादा समय भी नहीं हुआ है। लेकिन, अब देश में 6G सर्विस पर काम शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मार्च में 6G विजन दस्तावेज और टेस्ट बेड को रिलीज किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उस दौरान कहा था कि इस तकनीक के आने से देश तेजी से विकास की तरफ बढ़ेगा और इससे डिजिटल इंडिया कैंपेन को भी मजबूती मिलेगी। इतना ही नहीं इसके आने से टेक्नोलॉजी भी तेजी से डेवलप होगी।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।