IMC 2025: पीएम मोदी ने किया भारत के सबसे बड़े टेक इवेंट उद्घाटन, 6G पर होगा फोकस

IMC 2025: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2025 की शुरुआत हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया है। यह 11 अक्टूबर 2025 तक चलेगा। इस दौरान नई-नई तकनीक देखने को मिलेंगी।

Published By: ajay verma | Published: Oct 08, 2025, 12:04 PM (IST)

IMC 2025: भारत के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी इवेंट इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2025 (India Mobile Congress 2025) का आगाज हो गया है। इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने किया है। इस इवेंट को Innovate to Transform की थीम दी गई है। इस बार पूरा फोकस 6जी से लेकर साइबर सिक्योरिटी तक पर रहेगा। बता दें कि इस इवेंट को नई दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया है। यह 11 अक्टूबर 2025 तक चलेगा। और पढें: StepFun लाया दुनिया का पहला AI स्मार्टफोन StepX Neo, बिना ऐप्स ओपन किए एआई एजेंट करेगा आपके सारे काम

PM Modi ने किया लोगों को संबोधित

IMC 2025 इवेंट में पीएम मोदी ने देश वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि देश तकनीक की ओर बढ़ रहा है। हमारे युवा तकनीक क्रांति में अपना अहम रोल अदा कर रहे हैं। टेक्नोलॉजी इतनी तेजी से बदल रही है कि अब इसे 'द फ्यूचर इज हेयर एंड नाऊ' कहा जा सकतता है। और पढें: Anthropic ने Claude AI Pro और Claude AI Max को भारतीय कीमतें की लॉन्च, जानें ChatGPT से सस्ता है या फिर महंगा?

हम तकनीक को एडवांस बनाने के लिए स्टार्ट-अप को फंड प्रदान कर रहे हैं, जिससे वे तेजी से बदलती तकनीक को अपना सकेंगे। उन्होंने आगे कहा कि 6जी के मामले में भारत दुनिया में सबसे आगे होगा। लोगों को हाई-स्पीड इंटरनेट मिलेगा, जिससे जिन्दगी काफी आसान हो जाएगी। और पढें: Apple ने रोलआउट करना शुरू किया iOS 27 Public Beta, Siri AI में आया सबसे बड़ा अपडेट, जानें कैसे करें इंस्टॉल और क्या बदला

पीएम मोदी ने बताया कि जिस देश में 2जी नेटवर्क ठीक से काम नहीं करता था, उस देश में आज 5जी हर जगह पहुंच गया है। हमारा इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्शन 2014 से अब तक 6 गुना बढ़ गया है। साथ ही, मैन्युफैक्चरिंग में भी इजाफा देखने को मिला है और मोबाइल से जुड़े क्षेत्र में रोजगार तेजी से बढ़ा है। इसके साथ अब भारत उन 5 देशों की सूची में आ गया है, जो डिजिटली निर्भर हैं।

इन पर होगा पूरा फोकस

इंडिया मोबाइल कांग्रेस सबसे बड़ा टेक्नोलॉजी इवेंट है। इस बार इवेंट में उद्योग विशेषज्ञ से लेकर टेक इनोवेटर्स तक ने हिस्सा लिया है। इसमें पूरा फोकस ऑप्टिकल कम्युनिकेशन, सेमीकंडक्टर, क्वांटम कम्युनिकेशन, 6G, और फ्रॉड रिस्क इंडिकेटर्स जैसी तकनीक पर होगा।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आईएमसी 2025 में 150 से अधिक देशों के 1.5 लाख से ज्यादा विजिटर ने भाग लिया है। इस इवेंट में 400 से अधिक कंपनियां आई है। इसमें 800 से ज्यादा स्पीकर मौजूद हैं। वहीं, टेक सेशन के लिए जापान, कनाडा, ब्रिटेन, रूस, आयरलैंड और ऑस्ट्रिया जैसे देशों के प्रतिनिधिमंडल को भी शामिल किया गया है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।