Apple BKC स्टोर का CEO Tim Cook ने खोला दरवाजा, मिलेगा मुंबई की काली-पीली टैक्सी वाला 'फील'

भारत में पहले Apple Store की शुरुआत मुंबई में हो गई है। ऐप्पल के इस कार्यक्रम के दौरान कई बड़े स्टार और सेलिब्रिटी भी शामिल हुए। इस दौरान कई लोगों ने Apple CEO Tim Cook के साथ सेल्फी ली।

Published By: Rohit Kumar | Published: Apr 18, 2023, 11:34 AM (IST)

हाइलाइट

  • भारत में पहले Apple Store की शुरुआत मुंबई हुई।
  • Apple CEO Tim Cook ने दरवाजे ओपेन किए।
  • टिम कुक ने लोगों के साथ सेल्फी ली और उनका स्वागत किया।

भारत में पहले Apple Store की शुरुआत मुंबई में हो गई है। ऐप्पल के CEO Tim Cook ने खुद Apple BKC के दरवाजे ओपेन करके लोगों को स्वागत किया। ऐप्पल के इस कार्यक्रम के दौरान कई बड़े स्टार और सेलिब्रिटी भी शामिल हुए हैं, जिसमें अभिनेत्री माधुरी दीक्षित का भी नाम शामिल है। ऐप्पल के इस इंडिया स्टोर का आर्ट शहर में चलने वाली काली पीली टैक्सी से इंस्पायर्ड नजर आया। इस दौरान कई लोगों ने Apple CEO Tim Cook के साथ सेल्फी भी ली। इसके साथ ही वे कई लोगों के साथ बातचीत करते हुए भी नजर आए हैं। और पढें: Apple लवर्स के लिए गुड न्यूज, इस दिन खुलेगा कंपनी का छठा स्टोर

ओपेनिंग सेरेमनी में कर्मचारियों में भी काफी जोश नजर आया है। ऐप्पल का यह स्टोर कुल 20 हजार वर्ग फीट में तैार किया गया है। यह एनर्डी एफिसिएंट स्टोर है और रिन्यूवेबल एनर्जी पर काम करेगा। यह स्टोर बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में तैयार किया गया है। और पढें: भारत बना Apple का नया फोकस, मुंबई में खुलने सकता है दूसरा Apple Store

भारत में 25 साल बाद खुला स्टोर

भारत में ऐप्पल का स्टोर ऐसे समय खोला गया है जब भारत में कंपनी ने अपने 25 साल पूरे कर लिए हैं। मुंबई के बाद अब दूसरा ऐप्पल स्टोर दिल्ली के साकेत में खुलेगा। भारत के लिए ऐप्पल एक खास ईको सिस्टम डेवलप कर रहा है। और पढें: नोएडा में खुला गया भारत का 5वां Apple Store, जानिए क्या है खास

भारतीय बाजार में ऐप्पल को कई अवसर नजर आ रहे हैं, जिसके बाद ही इस स्टोर को ओपेन करने का फैसला लिया। सीईओ टिम कुक लॉन्चिंग इवेंट से एक दिन पहले ही भारत में आ गए थे। ऐप्पल ने भारत में पहली बार 1984 में Macintosh को पेश किया, तब से लेकर अब तक 25 साल हो गए हैं।

टिम कुक ने खोले स्टोर के दरवाजे

क्या-क्या खरीद सकेंगे

ऐप्पल के इस स्टोर पर जाकर लोग ब्रांड प्रोडक्ट को देख सकेंगे और खरीदने से पहले उनका एक्सपीरियंस भी ले सकेंगे। इसमें iPhone, iPad, Apple TWS, Apple macbook और Mac आदि कंप्यूटर शामिल हैं।  यहां भारत में लॉन्च होने वाली पूरी रेंज एक ही स्थान पर मिल जाएगी।

Apple Stores से क्या होगा फायदा

पुराने स्टोर की तुलना में मुंबई में ओपेन किया गया ऐप्पल स्टोर कैसे अलग है। ऐप्पल स्टोर पर यूजर्स ऐप्पल के प्रोडक्ट को अच्छे से एक्सपीरियंस कर पाएंगे। इसमें यूजर्स आएंगे और प्रोडक्ट के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिता पाएंगे और जान पाएंगे कि वह कैसे काम करता है। उदाहरण के रूप में समझें तो कई लोगों के सवाल होते हैं कि iPhone और MacBook को कैसे इस्तेमाल किया जाएगा।

ऐप्पल स्टोर पर ब्रांड उनकी जरूरत को उपलब्ध कराएगा। साथ ही उनके जरूरत की टेक्निकल जानकारी को भी मुहैया कराया जाएगा। साथ ही यह प्रोडक्ट खरीदने से पहले के फैसले में भी मदद करेगा।

https://vodakm.zeenews.com/vod/INDIA_COM/Apple_Store_Launched_Tech.mp4/Apple_Store_Launched_Tech.mp4

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।