HUAWEI MatePad SE 11 बड़ी स्क्रीन और बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत
HUAWEI MatePad SE 11 को भारत में लॉन्च किया गया है। इसमें Kirin 710A चिपसेट और 7700mAh की बैटरी मिलती है। इसके साथ MatePad 11.5 PaperMatte Edition को भी उतारा गया है।
Published By: ajay verma
Published: Aug 07, 2026, 03:45 PM (IST)
HUAWEI ने भारत में अपने नए टैब HUAWEI MatePad SE 11 को लॉन्च कर दिया है। इस टैबलेट में शानदार साउंड वाले स्पीकर दिए गए हैं। इसमें 11 इंच की स्क्रीन मिलती है। इसकी बैटरी 7700mAh की है। इसे फास्ट चार्जिंग का साथ मिला है। इसके साथ HUAWEI MatePad 11.5 PaperMatte Edition से भी पर्दा उठाया गया है।
HUAWEI MatePad SE 11 (2026) की कीमत
हुवावे मेटपैड एसई 11 की ओरिजनल कीमत 25,999 रुपये है, लेकिन ऑफर के साथ इसे 19,999 रुपये में Flipkart से खरीदा जा सकता है। यह ग्राहकों के लिए Nebula Grey कलर में अवेलेबल है। Huawei MatePad 11.5 PaperMatte एडिशन की बात करें, तो इसे 45,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
HUAWEI MatePad SE 11 (2026) के फीचर्स
| Specification | Details |
|---|---|
| Display | 11-inch FullView Display |
| Resolution | 1920 × 1200 Pixels |
| Screen-to-Body Ratio | 85% |
| Certification | TÜV Rheinland Certified |
| Processor | Kirin 710A, 12nm Octa-Core |
| GPU | ARM Mali-G51 |
| RAM | 8GB |
| Storage | 128GB |
| Operating System | HarmonyOS 2.0 |
| Rear Camera | 8MP, Autofocus |
| Rear Camera Aperture | f/2.0 |
| Front Camera | 5MP |
| Front Camera Aperture | f/2.2 |
| Speakers | Quad Speakers |
| Audio | HUAWEI Histen 9.0 |
| Battery | 7700mAh |
| Charging | 22.5W Fast Charging |
| Keyboard Support | HUAWEI Smart Keyboard |
| Connectivity | Wi-Fi, GPS, Bluetooth |
| Port | USB Type-C |
| Dimensions | 252.3 × 163.8 × 6.9 mm |
| Weight | 475g |
HUAWEI MatePad SE 11 में 11 इंच का फुल व्यू डिस्प्ले है। इसका रेजलूशन 1920 × 1200 पिक्सल और स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 85 प्रतिशत है। इसे TÜV Rheinland का सर्टिफिकेशन मिला है। पावर व स्मूथ वर्किंग के लिए टैबलेट में Kirin 710A 12nm ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और ARM Mali-G51 GPU दिया गया है। इसमें 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिलती है।
यह टैब HarmonyOS 2.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस टैब में 8MP का कैमरा दिया गया है, जो ऑटो-फोकस से लैस है। इसका अपर्चर f/2.0 है। इसमें सेल्फी के लिए 5MP का कैमरा मिलता है। इसका अपर्चर f/2.2 है। इसके अलावा, टैब में 4 स्पीकर और HUAWEI Histen 9.0 साउंड इफेक्ट दिया है।
बैटरी
यह टैब 7700mAh बैटरी के साथ आता है। इसे 22.5 वॉट फास्ट चार्जिंग का साथ मिला है। इसके साथ हुवावे के स्मार्ट कीबोर्ड का उपयोग किया जा सकता है। वहीं, कनेक्टिविटी के लिए टैबलेट में वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे स्पेक्स दिए गए हैं। इसकी डायमेंशन 252.3 × 163.8 × 6.9 mm और वजन 475 ग्राम है।
MatePad 11.5 PaperMatte Edition की स्पेसिफिकेशन
MatePad 11.5 PaperMatte एडिशन अपग्रेडेड हुवावे नोट्स ऐप के साथ आता है। इस टैब में पावर के लिए 2.4GHz क्लॉक स्पीड वाले Kirin T82B चिपसेट, 8 जीबी रैम और 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसकी बैटरी 10,100mAh की है। इसे 40 वॉट फास्ट चार्जिंग का साथ मिला है। इसमें ब्लूटूथ और वाई-फाई जैसे कनेक्टिविटी स्पेक्स मिलते हैं।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।