Cyclone Biporjoy की रियल टाइम लोकेशन करना चाहते हैं ट्रैक? ये वेबसाइट करेंगी आपकी मदद
Cyclone Biparjoy भारत की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में सतर्क रहने की जरूरत है। हम आपको नीचे कुछ वेबसाइट्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप इस चक्रवात को ट्रैक कर सकेंगे।
Published By: ajay verma | Published: Jun 14, 2023, 05:46 PM (IST)
हाइलाइट
- Cyclone Biparjoy खतरनाक रूप धारण कर चुका है।
- ऐसी स्थिति में सतर्क रहने की जरूरत है।
- नीचे इस चक्रवात को ट्रैक करने वाली वेबसाइट्स के बारे में बताया गया है।
बंगाल की खाड़ी में मूचा के बाद चक्रवात बिपरजॉय (Cyclone Biparjoy) ने दस्तक दे दी है। इस तूफान ने खतरनाक रूप धारण कर लिया है। कहा जा रहा है कि यह तूफान देश के कई राज्यों में पहुंचने वाला है, जिस वजह से तेज हवाएं व बारीश हो सकती है। साथ ही, भारी नुकसान होने की आशंका है। ऐसे में अलर्ट रहने की बहुत जरूरत है। हम आपको इस खबर के माध्यम से कुछ वेबसाइट्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप इस चक्रवात को आसानी ट्रैक कर सकते हैं।
Zoom Earth
इस वेबसाइट के जरिए आप चक्रवात बिपरजॉय की हर गतिविधि को आसानी मॉनिटर कर सकते हैं। इसमें आपको चक्रवात की सैटेलाइट इमेज और एनिमेशन देखने को मिलेगी। इसके अलावा, आप उन क्षेत्रों के बारे में भी जान सकेंगे, जहां यह तूफान पहुंचने वाला है। साथ ही, वेबसाइट में हवा, तापमान और प्रेशर से जुड़ी जानकारी भी मिलती है।
Rainviewer
आप इस वेबसाइट से किसी भी तूफान की प्रोग्रेस को आसानी से ट्रैक कर सकते हैं। इसमें आपको उन जगहों की डिटेल मिलेगी, जहां तूफान ने जबरदस्त तबाही मचाई है। इसके अलावा, उन क्षेत्रों के बारे में भी पता चलेगा, जहां तूफान दस्तक देने वाला है।
Cyclocane.com
ऊपर बताई गई वेबसाइट्स की तरह यह साइट भी तूफान का अपडेट देती है। आप इसके जरिए किसी भी तूफान को ट्रैक कर सकते हैं। उदाहरण के तौर पर अगर आप इस वेबसाइट में जाकर बिपरजॉय के बारे में सर्च करेंगे, तो यह वेबसाइट आपको सीधा बिपरजॉय स्टॉर्म ट्रैकर पर ले जाएगी, जहां आप इससे प्रभावित क्षेत्रों के बारे में जान सकते हैं। इसके अलावा, चक्रवात से जुड़ी जानकारी भी मिलेगी।
SkyMet
स्काइमेट वेबसाइट में मौसम के साथ-साथ तूफान से जुड़ी जानकारी मिलती है। इसके अलावा, यह साइट यूजर को मौसम बिगड़ने और तूफान के आने का अलर्ट भी देती है।
बिपरजॉय का क्या मतलब है ?
चक्रवात को बिपरजॉय नाम बांग्लादेश ने दिया है। इस नाम का मतलब 'Disaster' है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तूफानों के नाम WMO (World Meteorological Organisation) की गाइडलाइन्स को ध्यान में रखकर रखे जाते हैं।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।