स्विच ऑफ होने के बाद भी ट्रैक कर सकेंगे Android Phone, Google का Find My Device जल्द होगा अपडेट

Google का यह लेटेस्ट फीचर्स अपकमिंग Pixel 8 लाइनअप में देखने को मिल सकता है। इस लेटेस्ट अपकमिंग फीचर के लिए नए प्रकार का ब्लूटूथ चिप इस्तेमाल होगा, जो फोन स्विच ऑफ होने के बाद भी काम करेगा।

Published By: Rohit Kumar | Published: Apr 07, 2023, 08:51 AM (IST)

हाइलाइट

  • Google तैयार कर रहा है नए प्रकार का फाइंड माय डिवाइस फीचर।
  • अपकमिंग अपडेट के बाद फोन स्विच ऑफ होने के बाद ट्रैक हो सकेगा।
  • स्मार्टफोन चोरी या गुम होने के बाद स्विच ऑफ होने पर भी ट्रैक हो सकेगा।

Google ने Android Smartphone को चोरी और गुम होने से बचाने के लिए Find My Device फीचर को तैयार किया था। लेकिन डिवाइस स्विच ऑफ होने के बाद यह फीचर काम नहीं करता है। नई रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल फाइंड माय डिवाइस फीचर्स को अपडेट करने जा रहा है, जिसके बाद डिवाइस को स्विच ऑफ होने के बाद भी ट्रैक कर सकेगा। बताते चलें कि हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें बताया था कि ऐप्पल के iPhone स्विच ऑफ होने के बाद ट्रैक कर सकेंगे। और पढें: Phone Lost: खो गया है फोन? तो तुरंत इस फीचर से ढूंढे फोन की लोकेशन

91 मोबाइल की रिपोर्ट के मुताबिक, Developer Kuba Wojciechowski के हाथ एक ऐसा सबूत लगा है, जिससे पता चलता है कि गूगल फाइंड डिवाइस फीचर्स पर काम कर रहा है और वह एंड्रॉयड स्मार्टफोन के स्विच ऑफ होने के बाद भी उसे ट्रैक कर सकेगा। इस फीचर का नाम Pixel Power-off Finder होगा। और पढें: Google लाया नया Find My Device, अब बिना इंटरनेट के ढूंढ पाएंगे अपना खोया हुआ स्मार्टफोन

पिक्सल फोन में नजर आ सकता है ये फीचर

Google का यह लेटेस्ट फीचर्स अपकमिंग Pixel 8 लाइनअप में देखने को मिलेगा। इस लेटेस्ट फीचर्स को सपोर्ट करने के लिए जरूरी हार्डवेयर Pixel 8 में दिया जाएगा। इसमें ब्लूटूथ इनेबिल चिप मिलेगी, जो हमेशा एक्टिव रहेगी, फोन बंद होने के बाद भी। हालांकि अभी इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि Pixel 7 में यह फीचर मिलेगा या नहीं।

गूगल तैयार करेगा नया नेटवर्क

इस फीचर के लिए गूगल एक नेटवर्क तैयार करेगा, जिसमें वैकल्पिक एंड्रॉयड सपोर्ट वाले फोन और गूगल के खुद के grogu कोडनेम के फोन शामिल होंगे। इस नेटवर्क के इस्तेमाल से डिवाइस ब्लूटूथ की लोकेशन की आधार पर स्विच ऑफ होने वाले फोन की लोकशन ट्रैक कर सकेंगे।

हार्डवेयर का नाम पता चला

डेवलपर के मुताबिक, इस कोड का खुलासा नए हार्डवेयर एब्स्ट्रैक्शन लेयर के नाम hardware.google.bluetooth.power_off_finder से पता चला है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस फीचर की मदद से डिवाइस का ब्लूटूथ चिप मोबाइल के स्विचऑफ होने के बाद एक्टिव रहेगा और नेटवर्क शेयर करेगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।