Google डेवलप कर रहा है नया AI वाला सर्च इंजन, क्या ChatGPT को टक्कर देने की है तैयारी

Google एक नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है, जो सर्च इंजन में AI पावर देगा। इसके बाद यूजर्स को बेहतर सर्च रिजल्ट और कई नई खूबियां देखने को मिलेंगे। आइए जानते हैं इनके बारे में।

Published By: Rohit Kumar | Published: Apr 17, 2023, 08:51 AM (IST)

हाइलाइट

  • Google AI बेस्ड सर्च इंजन पर काम कर रहा है।
  • इसमें सर्च इंजन यूजर्स को जानेगा कि वे क्या सर्च करते हैं।
  • गूगल इसके साथ ही यूजर्स को प्रीसिलेक्ट करने के ऑप्शन भी देगा।

Google ने एक नए प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू कर दिया है, जिसकी मदद से AI पावर से लैस नया सर्च इंजन तैयार किया जा सकता है। यह जानकारी एक मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर मिली है। Google इसकी मदद से ChatGPT या उससे भी एडवांस फीचर्स को शामिल करने की कोशिश करेगा। कंपनी के सीईओ सुंदर पिचाई ने बताया है कि पहला बनना कंपनी का एजेंडा नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने बताया है कि कंपनी का एक और पावरफुल LLM मॉडल है, जो बेहतर AI फीचर्स के साथ लॉन्च होगा। और पढें: Google Gemini में आ सकता है बड़ा अपडेट, फिर आसानी से कर पाएंगे ChatGPT की पूरी हिस्ट्री ट्रांसफर

लेटेस्ट रिपोर्ट्स पर गौर करें तो गूगल एक नए AI के फीचर वाले सर्च इंजन पर काम कर रहा है। हालांकि अभी इस बात की जानकारी नहीं है कि ये लेटेस्ट फीचर क्रोम ब्राउजर में नजर आएंगे, या फिर उस ब्राउजर का नाम कुछ और होगा। और पढें: Google का नया प्लेटफॉर्म Stitch किया लॉन्च, जानिए ये क्या हैं और कैसे काम करता है?

नए सर्च इंजन की खूबियां

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नए सर्च इंजन की बात करें तो इसमें यूजर्स को ज्यादा पर्सनाइलाइज्ड एक्सपीरियंस मिलेगा। यह मौजूदा सर्च इंजन की तुलना में काफी बेहतर हो सकता है। हालांकि अभी यह डेवलपमेंट एकदम शुरुआती स्टेज की है और ऐसे में इस सर्च इंजन की लॉन्चिंग डेट का भी अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। और पढें: Google का Personal Intelligence फीचर अब सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध, मिलेगा ये बड़ा फायदा

कैसे करेगा काम

रिपोर्ट के मुताबिक, यह सिस्टम एक खास एल्गोरिद्म तैयार करेगा, जो जानेगा कि यूजर्स क्या जानना चाहते हैं। इसके आधार पर वह आगे सर्च के रिजल्ट प्रदान करेगा। इसके लिए सर्च इंजन में कुछ प्री सिलेक्ट के ऑप्शन नजर आएंगे।

कब हो सकता है लॉन्च

कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, गूगल इस लेटेस्ट सर्च इंजन के फीचर्स को मौजूदा सर्च इंजन में शामिल करेगा। साथ ही इन लेटेस्ट फीचर्स की ऑफिशियल जानकारी अगले महीने लॉन्च की जा सकती है। दरअसल, 10 मई को गूगल के एनुअल कार्यक्रम Google I/O का आयोजन करेगा। इतिहास गवाह रहा है कि इस इवेंट के दौरान कई AI Feature का ऐलान किया जाता है। मौजूदा समय में गूगल सर्च इंजन काफी लोकप्रिय है और कंपनी लेटेस्ट फीचर्स को भी इसी में शामिल कर सकती है। हालांकि अभी तक कंपनी ने इसका ऐलान नहीं किया है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।