Google Pixel 8a का प्रोडक्ट पेज हुआ लीक, इस खास फीचर के साथ मार्केट में लेगा एंट्री
Google Pixel 8a पिछले कई महीनों से अपनी लॉन्चिंग को लेकर खबरों में बना हुआ है। इस डिवाइस के स्पेसिफिकेशन सामने आ चुके हैं। अब फोन का प्रोडक्ट पेज लीक हुआ है। इससे फोन की अहम डिटेल सामने आई है।
Published By: ajay verma | Published: May 03, 2024, 04:04 PM (IST)
हाइलाइट
- Google Pixel 8a लॉन्च होने वाला है
- इस फोन के फीचर्स से जुड़ी लीक्स सामने आ चुकी हैं
- अब स्मार्टफोन का प्रोडक्ट पेज सामने आया है
Google Pixel 8 सीरीज को पिछले साल ग्लोबली लॉन्च किया गया था। इस लाइनअप में Google Pixel 8 और Google Pixel 8 Pro शामिल हैं, जो इस समय खरीदारी के लिए उपलब्ध हैं। टेक जाइंट गूगल इस सीरीज में नया डिवाइस Google Pixel 8a जोड़ने की तैयारी कर रही है। इस अपकमिंग डिवाइस की अहम डिटेल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लीक हो चुकी हैं। अब एक रिपोर्ट सामने आई है, जिससे पता चला है कि फोन का प्रोडक्ट पेज लीक हो गया है। इससे हैंडसेट के कलर ऑप्शन और मिलने वाले खास फीचर की जानकारी मिली है।
AI से लैस होगा स्मार्टफोन
फोनएरिना की रिपोर्ट के अनुसार, Google Pixel 8a के प्रोडक्ट पेज पर उपलब्ध जानकारी की मानें, तो डिवाइस AI तकनीक से लैस होगा। इस स्मार्टफोन को मैट फिनिश दी जाएगी। यह ग्राहकों के लिए व्हाइट, ग्रीन, ब्लू और ब्लैक कलर में उपलब्ध होगा। इसकी बॉडी को रिसाइकल किया जा सकेगा।
रिपोर्ट में आगे बताया गया कि गूगल पिक्सल 8ए में 30 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जाएगा। इसकी बैटरी फुल चार्ज में 24 घंटे चलेगी। फोन में नाइट और ऑडियो मैजिक इरेजर जैसे कैमरा फीचर्स मिलेंगे। वहीं, हैंडसेट खरीदने वाले ग्राहकों को 6 महीने के लिए मुफ्त में Fitbit का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। साथ ही, यूट्यूब प्रीमियम और गूगल वन प्लस का एक्सेस भी दिया जाएगा।
कैसे होंगे स्पेसिफिकेशन ?
गूगल ने अभी तक पिक्सल 8ए की लॉन्चिंग को लेकर कोई सोचना नहीं दी है, लेकिन लीक्स व रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि स्मार्टफोन OLED डिस्प्ले के साथ आएगा, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 1200 निट्स होगी। इसमें Tensor G3 प्रोसेसर दिया जाएगा। यह फोन एंड्रॉइड 14 पर काम करेगा।
शानदार तस्वीरें क्लिक करने के लिए गूगल पिक्सल 8ए में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इसमें 5000mAh की बैटरी के साथ-साथ डुअल सिम स्लॉट, वाई-फाई, जीपीएस और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।
कब होगा लॉन्च ?
हाल ही में सामने आई रिपोर्ट्स की मानें, तो गूगल पिक्सल 8ए मई के अंत या फिर जून की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की कीमत 40 से 43 हजार रुपये के बीच रखी जा सकती है। इसका मुकाबला सैमसंग, शाओमी, वीवो और ओप्पो जैसे ब्रांड के स्मार्टफोन्स से होगा।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।