Google Nano Banana Pro: धमाल मचाने आ गया नया Tool, पहले से बेहतर बनाएगा इमेज, ऐसे करें यूज

Google Nano Banana Pro: अमेरिकन टेक जाइंट गूगल ने Google Gemini 3 के साथ नैनो बनाना प्रो इमेज क्रिएटर टूल रिलीज कर दिया है। इस AI मॉडल के माध्यम से अब प्लेटफॉर्म पर शानदार इमेज बनाई जा सकेंगी।

Published By: ajay verma | Published: Nov 21, 2025, 12:44 PM (IST)

Google Nano Banana Pro: गूगल ने अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए नया AI इमेज जनरेशन टूल गूगल नैनो बनाना प्रो लॉन्च कर दिया है। इस मॉडल को Google Gemini 3 के साथ लाया गया है। इस लेटेस्ट टूल की मदद से पहले के मुकाबले अब बेहतर इमेज जनरेट की जा सकती हैं। इसकी खासियत है कि यह टेक्स्ट को बेहतर तरीके से समझकर फोटो बना सकता है। इसे यूजर अपने हिसाब से कस्टामाइज भी कर सकते हैं। और पढें: Google Gemini में आ सकता है बड़ा अपडेट, फिर आसानी से कर पाएंगे ChatGPT की पूरी हिस्ट्री ट्रांसफर

क्या है Nano Banana Pro ?

गूगल और Alphabet के सीईओ सुंदर पिचाई (Sunder Pichai) ने पोस्ट साझा कर कहा कि नैनो बनाना प्रो को खासतौर पर लोगों के लिए लाया गया है। यह बेहद खास है। इसमें टेक्स्ट समझने से लेकर एडिटिंग स्किल तक को जोड़ा गया है, जिससे शानदार इमेज जनरेट करता है। और पढें: iPhone यूजर्स के लिए बड़ी खबर, Apple Maps में जल्द दिखे सकते हैं Ads, रिपोर्ट्स में हुआ खुलासा

गूगल का कहना है कि उसका एडवांस Nano Banana Pro इमेज क्रिएशन टूल बहुत शानदार है। यह टूल जेमिनी 3 प्रो की रीजनिंग क्षमता और रियल-वर्ल्ड से जानकारी कलेक्ट करके टेक्स्ट को इमेज में बदल सकता है। इसके द्वारा बनाई गई फोटो काफी डिटेल्ड होती हैं। और पढें: Samsung से iPhone में फोटो व वीडियो कर सकेंगे AirDrop, Samsung Galaxy S26 सीरीज यूजर्स की मौज

फोटो बनाने के अलावा यह टूल कंटेक्स्ट-रीच, डायग्राम व विजुअल स्टोरीटेलिंग जैसा कंटेंट बनाने में भी सक्षम है। इस एआई मॉडल के माध्यम से मौजूदा फोटोज को एडिट करके बेहतर बनाया जा सकता है।

कंपनी ने बताया कि नैनो बनाना प्रो एक बार में 14 इमेज को ब्लेंड कर सकता है। इसका उपयोग करके यूजर्स अपने हिसाब से फोटो स्टाइल कर सकते हैं। यही नहीं टूल से इमेज के फोकस के साथ-साथ कलर टोन व लाइटिंग को चेंज किया जा सकता है।

कैसे करें टूल यूज ?

  • गूगल के नैनो बनाना प्रो का इस्तेमाल करने के लिए जेमिनी ऐप में जाएं।
  • अपने गूगल अकाउंट से लॉग-इन कर लें।
  • मॉडल में जाकर Thinking with 3 Pro को चुनें।
  • अब Create Images इमेज पर टैप करिए।
  • इस तरह आप नए टूल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।