Google I/O 2026: Gemini Omni से लेकर Gemini 3.5 Flash तक से उठा पर्दा, Ultra प्लान भी हुआ लॉन्च
Google I/O 2026 मेगा इवेंट में Ask YouTube फीचर को रोल आउट किया गया है। इसके अलावा, Gemini 3.5 Flash, Gemini Omni और Gemini Omni Flash मॉडल को भी पेश किया गया है।
Published By: ajay verma | Published: May 19, 2026, 11:21 PM (IST)
Google I/O 2026: टेक जाइंट गूगल ने अपने सबसे बड़े इवेंट गूगल आईओ में Docs Live को पेश किया है। इसकी खासियत है कि इसके जरिए बोलकर डॉक्स फाइल क्रिएट और एडिट की जा सकती हैं। इसके साथ Ask YouTube फीचर को भी रिलीज किया गया है। इवेंट में यूजर्स की सुविधा को ध्यान में रखकर Gemini 3.5 Flash, Gemini Omni के तहत Gemini Omni Flash को भी रिलीज किया है। इतना ही नहीं अल्ट्रा प्लान से भी पर्दा उठाया गया है।
Ask YouTube फीचर
Alphabet के सीईओ सुंदर पिचाई ने इवेंट के दौरान बताया कि वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म YouTube में जेमिनी से लैसे फीचर आने वाला है। यह Ask YouTube है। इसके जरिए बोलकर वीडियो सर्च की जा सकेगी। इसे जल्द सभी यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा।
Gemini Omni
गूगल ने आईओ इवेंट में जेमिनी ओमनी एआई मॉडल को पेश किया है, जिसकी मदद से टेक्स्ट, फोटो, वीडियो और ऑडियो से हाई-क्वालिटी की वीडियो बनाई जा सकती है। इन एआई वीडियो को कमांड देकर एडिट भी किया जा सकता है। इसमें सीन, किरदार, स्टाइल व इफेक्ट्स भी जोड़े जा सकते हैं। कंपनी का दावा है कि इससे बेहतर क्वालिटी और स्मार्ट स्टोरीटेलिंग के साथ वीडियो तैयार की जा सकती हैं।
Gemini 3.5 Flash
जेमिनी 3.5 फ्लैश से आधिकारिक तौर पर पर्दा उठाया गया है। यह AI मॉडल जेमिनी 3.5 सीरीज का हिस्सा है। इस मॉडल को स्पेशली कोडिंग, लंबे और मुश्किल टास्क को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह पुराने मॉडल से कही गुना बेहतर है।
कंपनी के सीईओ सुंदर पिचाई का कहना है कि इस मॉडल की खूबी है कि यह मौजूदा मॉडल्स से कई गुना फास्ट है। यह सभी टास्क को कम समय में पूरा कर सकता है। इसके आने से सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट से जुड़े काम तेजी से किए जा सकेंगे।
इस मॉडल का इस्तेमाल जेमिनी ऐप (Gemini App) और गूगल सर्च (Google Search) के एआई मोड में जाकर किया जा सकता है।
Google Ultra प्लान
गूगल के इवेंट में अल्ट्रा प्लान को भी लॉन्च किया है। इस प्लान की कीमत 100 डॉलर यानी करीब 8,300 रुपये है। इसे प्रति माह के चार्ज पर खरीदा जा सकता है। यह कंपनी का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन प्लान है। इसे पेश करने का मुख्य उद्देश्य हाल ही में लॉन्च हुए जेमिनी स्पार्क को सभी यूजर्स को पहुंचाना है।
Gemini ऐप हुआ अपडेट
जेमिनी ऐप को अपडेट किया गया है। इसमें हैप्टिक फीडबैक से लेकर नए फॉन्ट तक जोड़े गए हैं। इसमें रियल-टाइम में बात करके सवाल पूछे जा सकते हैं। इसका सपोर्ट आईफोन यूजर्स को मिल चुका है। इसमें जल्द ही स्थानीय भाषा में बोलकर जानकारी प्राप्त की जा सकेगी।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।