Gmail यूजर्स के लिए खुशखबरी, आया AI Inbox नाम का खास फीचर, जानें क्या है इसमें खास

Google ने Gmail में नया AI Inbox फीचर लॉन्च किया है, जो ईमेल को स्मार्ट तरीके से मैनेज करता है। यह फीचर जरूरी मेल को पहले दिखाता है और बाकी को अलग रखता है। आइए जानते हैं...

Published By: Ashutosh Ojha | Published: Apr 01, 2026, 12:53 PM (IST)

Google ने Gmail में एक नया AI फीचर पेश किया है, जिसे 'AI Inbox' कहा जा रहा है। यह फीचर फिलहाल अमेरिका में Google AI Ultra सब्सक्राइबर्स के लिए रोलआउट हो रहा है। इस नई सुविधा का मकसद यूजर्स के इनबॉक्स को ज्यादा स्मार्ट बनाना है, ताकि जरूरी ईमेल आसानी से दिखें और कम जरूरी मेल अपने आप अलग हो जाएं। यह अपडेट Gemini AI पर आधारित है। और पढें: Google यूजर्स के लिए बदलाव, अब मिनटों में ऐसे बदलें अपना Gmail Address

क्या है AI Inbox?

Gmail का यह AI Inbox फीचर यूजर्स को एक नया 'AI View' देता है, जो पहले के इनबॉक्स के साथ दिखाई देगा। इस व्यू में यूजर्स को हर ईमेल खोलकर देखने की जरूरत नहीं होगी क्योंकि AI खुद ही जरूरी जानकारी को सामने दिखाएगा। इसका फायदा यह होगा कि यूजर कम समय में ज्यादा काम कर पाएंगे और उनका इनबॉक्स साफ-सुथरा रहेगा। Google का कहना है कि यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए मददगार होगा जिनके पास रोज बहुत ज्यादा ईमेल आते हैं।

क्या है AI Inbox की खासियत?

इस नए AI Inbox में ईमेल को दो हिस्सों में बांटा गया है...

  • 'Suggested To-Dos', जिसमें वे ईमेल दिखते हैं जिन पर तुरंत एक्शन लेना जरूरी होता है जैसे बिल पेमेंट, रिमाइंडर या डेडलाइन से जुड़े मैसेज।
  • 'Topics to Catch Up On', जिसमें कम जरूरी अपडेट्स को एक साथ जोड़कर छोटे-छोटे सार (Summary) के रूप में दिखाया जाता है जैसे ट्रैवल प्लान, इवेंट्स या ऑनलाइन शॉपिंग से जुड़े मेल। ये सभी जानकारी इंटरैक्टिव कार्ड्स में दिखाई जाती है, जिन पर क्लिक करके यूजर सीधे उस ईमेल तक पहुंच सकता है।

क्या यह AI फीचर अभी सभी के लिए उपलब्ध है?

यह फीचर सबसे पहले जनवरी में कुछ टेस्ट यूजर्स के लिए लॉन्च किया गया था और अब इसे बीटा वर्जन में धीरे-धीरे रोलआउट किया जा रहा है। Google के अनुसार यह AI Inbox एक सुरक्षित प्राइवेसी सिस्टम के अंदर काम करता है और यूजर्स का पर्सनल डेटा AI मॉडल को ट्रेन करने में इस्तेमाल नहीं किया जाता। अगर कोई यूजर इस फीचर का इस्तेमाल नहीं करना चाहता तो वह इसे Gmail सेटिंग्स में जाकर बंद भी कर सकता है, फिलहाल यह सुविधा केवल Google AI Ultra सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है, जिसकी कीमत करीब 249.99 डॉलर (लगभग ₹23,400 प्रति महीना) है लेकिन आने वाले समय में इसे ज्यादा यूजर्स के लिए भी उपलब्ध कराया जा सकता है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।