Google Chat से लेकर Gmail तक में आया Deep Research फीचर, यूजर्स का काम बनाएगा आसान

Google Gemini के Deep Research फीचर का एक्सेस Google Docs से लेकर Gmail तक में दे दिया गया है। इस अपडेशन से यह टूल डेटा को एनालाइज करके समरी तैयार कर देगा।

Published By: ajay verma | Published: Nov 07, 2025, 03:23 PM (IST)

Google ने Gemini AI के सबसे एडवांस फीचर Deep Research का सपोर्ट Google Docs से लेकर Gmail तक में देने का ऐलान कर दिया है। इस अपडेशन से यह टूल अलग फाइल, ईमेल और मैसेज में जाकर खुद समराइस्ड रिपोर्ट या समरी तैयार करेगा, जिससे यूजर्स के लिए जानकारी प्राप्त करना आसान हो जाएगा। कंपनी का मानना है कि यह फीचर यूजर्स के बहुत काम आएगा। इससे उन्हें डेटा एकत्रित करने के लिए अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर नहीं जाना पड़ेगा। और पढें: Google लेकर आया Dreambeans ऐप, आपके अहम पलों को देगा कहानी का रूप

गूगल के मुताबिक, Google Gemini के Deep Research फीचर का उपयोग अब Gmail, Google Docs, Google Drive, Sheets और Chat में किया जा सकता है। इस फीचर की खूबी है कि यह ऑलाइन सोर्स और प्राइवेट फाइल से डेटा लेकर समरास्ड रिपोर्ट तैयार करता है। इसका उपयोग डेस्कटॉप पर किया जा सकता है। आने वाले दिनों में यह सुविधा स्मार्टफोन्स में भी मिलेगी। और पढें: Google का नया AI फीचर करेगा फर्जी कॉल की पहचान, डीपफेक स्कैम से यूजर्स को मिलेगी बड़ी सुरक्षा

Deep Research

बता दें कि डीप रिसर्च फीचर चैटबॉट प्रॉम्ट नहीं है बल्कि यह एआई रिसर्च असिस्टेंट की तरह काम करता है। यह दिए गए टॉपिक से जुड़ी हर प्रकार की जानकारी कलेक्ट करके उसे साधारण रिपोर्ट या समरी में बदल देता है, जिससे आसानी से समझा जा सकता है। और पढें: Google Drive में आया शानदार अपडेट, अब मिलेंगे ये फीचर्स और फायदें

शुरुआत में यह टूल समरी तैयार करने के लिए वेब और अपलोडेड डॉक्यूमेंट से जानकारी एकत्रित करता था। हालांकि, अब यह वर्कप्लेस में मौजूद पर्सनल डेटा को एक्सेस करके डेटा निकालकर रिपोर्ट तैयार कर सकता है।

कैसे करें डीप सर्च का इस्तेमाल ?

  • अपने डेस्कटॉप पर जेमिनी ओपन करें।
  • टूल मेन्यू में जाएं।
  • डीप रिसर्च पर क्लिक कर दीजिए।
  • अब जीमेल, सर्च, ड्राइव और चैट में से किसी एक चुनें।
  • इसके बाद जेमिनी डेटा एनालाइज करके समरी तैयार कर देगा।

FAQs

1. गूगल ने Google Gemini को कब लॉन्च किया था ?

Ans. कंपनी ने गूगल जेमिनी को साल 2023 में लॉन्च किया था।

2. क्रोम में AI Mode को कब लाया गया ?

Ans. कंपनी ने गूगल क्रोम ब्राउजर को बेहतर बनाने के लिए मार्च में AI Mode को जोड़ा था। इस टूल के माध्यम से एक जगह हर चीज की जानकारी एक जगह पाई जा सकती है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।