Android Devices के लिए खास Gemini का जल्द आने वाला है बड़ा अपडेट, मिलेगा ये काम का फीचर

Google अपने AI चैटबोट Gemini में नया अपडेट लेकर आ रहा है। इस अपडेट में Gemini अब बैकग्राउंड में भी काम कर सकेगा, मतलब यूजर किसी भी ऐप में रहते हुए AI से सवाल पूछ सकते हैं और जवाब स्क्रीन पर फ्लोटिंग बटन से आसानी से देख पाएंगे। आइए जानते हैं...

Published By: Ashutosh Ojha | Published: Dec 25, 2025, 09:40 AM (IST)

Google ने अपनी AI चैटबोट Gemini को धीरे-धीरे अपने स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच और होम असिस्टेंट्स में शामिल करना शुरू कर दिया है। Gemini अब अलग-अलग वर्जन में उपलब्ध है और कंपनी इसे लगातार सुधार रही है। हाल ही में Android Authority की रिपोर्ट के मुताबिक, Google Gemini में एक नई फीचर पर काम कर रहा है, जिससे यह बैकग्राउंड में भी काम कर सकेगा। इसका मतलब है कि यूजर अब Gemini को इस्तेमाल करते समय किसी बाकी ऐप में जा सकते हैं और AI उनके सवालों का जवाब प्रोसेस करता रहेगा। और पढें: Google I/O 2026: अब Gmail Inbox खुद देंगे आपके सवालों के जवाब, आया नया AI फीचर

अभी Gemini ओवरले इस्तेमाल करने में क्या समस्या है?

फिलहाल Gemini को इस्तेमाल करने के लिए यूजर को Google के हॉटवर्ड या पावर बटन को लंबे समय तक दबाना पड़ता है लेकिन जैसे ही यूजर बैकग्राउंड में जाते हैं या दूसरी ऐप खोलते हैं, Gemini का ओवरले गायब हो जाता है। इससे हर बार नया इंटरैक्शन शुरू करना पड़ता है और यूजर Gemini और बाकी ऐप के बीच आसानी से स्विच नहीं कर पाते लेकिन नई बीटा वर्जन में Google ने इस समस्या का समाधान खोज लिया है। इस नई अपडेट के साथ, Gemini का ओवरले बंद होने पर भी यह बैकग्राउंड में काम करता रहेगा। और पढें: Google I/O 2026: क्या है GooglF का नया AI Agent Gemini Spark और कैसे करेगा काम? इवेंट के दौरान कंपनी ने किया पेश

नई बैकग्राउंड प्रोसेसिंग फीचर से यूजर को क्या फायदा होगा?

रिपोर्ट के मुताबिक, नई इंटरफेस में यूजर किसी भी ऐप में जा सकते हैं और Gemini उनके सवालों का प्रोसेसिंग बैकग्राउंड में करता रहेगा। जब उत्तर तैयार हो जाएगा, तो स्क्रीन पर एक फ्लोटिंग बटन दिखाई देगा। यूजर इस बटन पर क्लिक करके रिजल्ट देख सकते हैं। इससे Gemini का इस्तेमाल करना और भी आसान और स्मूथ हो जाएगा। उदाहरण के लिए अगर आप किसी ऐप में काम कर रहे हैं और बीच में कुछ जानकारी Gemini से पूछना चाहते हैं तो अब आपको ओवरले खोने या नई चेट शुरू करने की जरूरत नहीं होगी। और पढें: WWDC 2026 इवेंट इस तारीक से होगा शुरू, क्या इस बार Apple पेश करेगा AI वाला Siri?

यह नया फीचर कब सभी यूजर्स के लिए आएगा?

हालांकि यह फीचर अभी शुरुआती चरण में है और इसे सभी यूजर्स के लिए रोल आउट होने में थोड़ा समय लग सकता है। Google लगातार Gemini को बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रहा है ताकि यूजर्स को स्मार्ट और तेज अनुभव मिल सके। आने वाले समय में यह नई बैकग्राउंड प्रोसेसिंग फीचर एंड्रॉइड यूजर्स के लिए Gemini का इस्तेमाल और भी यूजफुल बना देगी।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।