Google Doodle Today Republic Day 2024: गूगल मना रहा 75वां गणतंत्र दिवस, बनाया खास डूडल
Google Doodle Today Republic Day 2024: गूगल ने आज 75वें गणतंत्र दिवस को मनाने के लिए एक खास डूडल बनाया है। यह पिछले कई दशकों से चली आ रही परेड को अलग-अलग स्क्रीन पर दिखा रहा है।
Published By: Mona Dixit | Published: Jan 26, 2024, 09:43 AM (IST)
हाइलाइट
- Google Doodle Today गणतंत्र दिवस को खास तरीके से मना रहा है।
- आज के गूगल डूडल में तीन फोटो देखने को मिल रही हैं।
- डूडल में अलग-अलग स्क्रीन पर परेड दिखाई गई है।
Google Doodle Today Republic Day 2024: आज 75वें गणतंत्र दिवस के दिन गूगल ने खास डूडल बनाया है। पूरा देश आज यानी 26 जनवरी को धूमधाम से गणतंत्र दिवस मना रहा है। ऐसे में गूगल कैसे पीछे रह जाता। इस दिन को और भी खास बनाने के लिए गूगल ने एक ऐसा डूडल बनाया है, जो वर्षों से हो रही परेड को अलग-अलग स्क्रीन जैसे टीवी और फोन पर दिखा रहा है। आज का गूगल डूडल (Today Google Doodle) दिखने में बहुत आकर्षक लग रहा है। गूगल डूडल में कुल तीन फोटो देखने को मिल रही हैं। सबसे पहली फोटो में गूगल ने परेड की झलक ब्लैक एंड व्हाइट टीवी पर दिखाई है। आइये, गूगल डूडल के बारे में डिटेल में जानते हैं।
Google Doodle Today Republic Day 2024
Google का डूडल आज प्रत्येक गणतंत्र दिवस पर होने वाली परेड के इतिहास को दिखा रहा है। इस खास डूडल को Vrinda Zaver ने बनाया है। डूडल परेड को उसी तरह दिखा रहा है, जैसे की इसे दशकों से विभिन्न स्क्रीन पर देखा जा रहा है। प्रदर्शित करता है जैसा कि इसे दशकों से विभिन्न स्क्रीनों पर देखा गया होगा।
जैसे कि ऊपर बताया कि गूगल डूडल में तीन फोटो दी गई हैं। पहली फोटो में ब्लैक एंड व्हाइट स्क्रीन पर परेड दिखाई गई है। उसके बाद दूसरी फोटो में रंगीन टीवी पर परेड की झलक देखने को मिल रही है। उसके बाद आखिरी यानी तीसरी फोटो में मोबाइल फोन पर परेड दिखाई गई है। यह पूरी तरह से बताया जा रहा है कि पिछले कई दशकों से चली रही परेड को समय-समय के साथ-साथ किस तरह अलग-अलग स्क्रीन पर देखा जा रहा है।
साथ ही, यह भी दिखाया गया है कि पैर पसारती टेक्नोलॉजी ने कैसे परेड के स्वरूप को बदला है। फोटोज में परेड में शामिल किए जाने वाले ऊंट भी दिख रहे हैं। गूगल डूडल की फोटो पर क्लिक करते ही स्क्रीन पर कई रंगों को कागज के टुकड़ों की बारिश हो रही है।
आज परेड में होगा यह खास
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस साल गणतंत्र दिवस पर होने वाली परेड खास होने वाली है। अभी तक परेड की शुरुआत सैन्य बैंड के साथ होती आई है। हालांकि, इस बार देशभर की 100 महिला सांस्कृतिक कलाकार पारंपरिक वाद्यों के साथ परेड की शुरुआत हुई है।
इसके अलावा, परेड में सरकार के अलग-अलग डिपार्टमेंट और सेनाएं अपनी भव्य झांकियां दिखाएंगी।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।