Google Doodle Today: फूड लवर्स को गूगल को गिफ्ट, बनाया खास पानी पूरी डूडल गेम
भारत के लोकप्रिय स्ट्रीट फास्ट फूड पानी पूरी को मनाने के लिए गूगल के आज खास गूगल डूडल बनाया है। गूगल डूडल में एक एनिमेटेड गेम खेलने को मिल रहा है। इसमें आपको ग्राहकों द्वारा बताई गई पानी पूरी सिलेक्ट करनी होगी।
Published By: Mona Dixit | Published: Jul 12, 2023, 10:15 AM (IST)
हाइलाइट
- आज का गूगल डूडल स्ट्रीट फास्ट फूड पानी पूरी को मना रहा है।
- गूगल डूडल में लोगों को एक एनिमेटेड गेम खेलने को मिल रहा है।
- गूगल ने पानी पूरी को साउथ एशियन स्ट्रीट फूड बताया है।
Google Doodle Today: भारत में पानी पूरी लोकप्रिय फास्ट फूड है। देश में हर जगह पानी पूरी के दीवाने दिखने को मिलते हैं। इसे अलग-अलग राज्यों में विभिन्न नामों से जाना जाता है। आज गूगल ने भी भारत के इस पसंदीदा स्ट्रीट फास्ट फूड को अपने डूडल में जगह दी है। आज के गूगल डूडल (Google Doodle Today) में आपको एक पानी पूरी गेम खेलने को मिल रहा है। 12 जुलाई का गूगल डूडल पानी पूरी को मनाने के लिए बनाया गया है। आइये, डिटेल में जानने के लिए नीच पढ़ते हैं।
Google Doodle में खेलें पानी पूरी वाला गेम
आज के गूगल डूडल के रूप में एक एनिमेटेड गेम बनाया गया है। इसमें पानी पूरी अलग-अलग फ्लेवर्स में दिए गए हैं। गेम में ग्राहकों के स्वाद और डिमांड के अनुसार पानी पूरी बनाने का टास्क मिल रहा है। गूगल ने अपने डूडल के जरिए पानी पूरी को साउथ एशियन स्ट्रीट फूड बताया है।
क्यों बनाया यह खास डूडल?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 2015 में आज ही के दिन मध्य प्रदेश के इंदौर में एक रेस्तरां ने 51 अलग-अलग तरह के गोल गप्पे अपने ग्राहकों को सर्व किए थे। ऐसा करके उसने गोल्डेन बुक ऑफ विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया था। आज इसी दिन को मनाने के लिए गूगल के यह खास डूडल बनाया है।
आज का इंटरैक्टिव डूडल गेम खेलें और स्ट्रीट वेंडर टीम को पानी पूरी के ऑर्डर भरने में मदद करें। उन्हें खुश रखने के लिए ऐसी पूड़ियां सिलेक्ट करें, जो प्रत्येक ग्राहक के स्वाद से मेल खाती हों।
अलग-अलग में जगह पानी पूरी के कई नाम
गूगल के अनुसार, पानी पूरी लोकप्रिय दक्षिण एशियाई स्ट्रीट फूड है, जो आलू, छोले, मसालों या मिर्च और स्वादयुक्त पानी से भरे कुरकुरे खोल से बना होता है। इस स्नैक को अलग-अलग नामों से जाना जाता है।
महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश में पानी पूरी छोटे आकार के स्ट्रीट फूड को बताता है, जो आमतौर पर उबले हुए चने, सफेद मटर के मिश्रण और तीखे और मसालेदार पानी में डूबे हुए अंकुरित अनाज से भरा होता है।
वहीं, उत्तर भारतीय राज्यों पंजाब, जम्मू और कश्मीर और नई दिल्ली में जलजीरा के स्वाद वाले पानी में डुबोए गए आलू और चने से भरी इस चीज को गोल गप्पे कहा जाता है। पश्चिम बंगाल और बिहार और झारखंड के कुछ हिस्सों में इसे पुचका या फुचका नाम दिया गया है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।