Independence Day Google Doodle: आजादी के रंग में रंगा आज का गूगल, बनाया अनोखे थीम का डूडल

Independence Day Google Doodle: भारत आज अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इसी बीच Google ने आजादी के इस खास दिन को अपने स्पेशल Doodle के जरिए और भी ज्यादा खास बना दिया है।

Published By: Manisha | Published: Aug 15, 2024, 08:49 AM (IST)

Independence Day Google Doodle: आज 15 अगस्त 2024 को पूरा भारत 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। लाल किले की प्रचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तिरंगा लहरा चुके हैं। इसी भी सर्च जाइंट Google अपने अलग ही अंदाज में स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दे रहा है। आज आजादी के मौके पर Google ने खास Doodle बनाया है। इस डूडल की थीम भारत के आर्किटेक्चर को समर्पित है, जिसे वरिंद्र जावेरी द्वारा बनाया गया है। आइए जानते हैं इस डूडल की खासियत। और पढें: Valentine's Day पर Google ने बनाया स्पेशल Doodle, दुनिया को दिया प्यार का संदेश

स्पेशल Doodle

Google हर खास मौके पर अपना स्पेशल Doodle बनाता है। आज भारतवासियों के काफी अहम दिन है। आज देश अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस खास मौके को और भी खास बनाने के लिए गूगल ने इंडिपेंडेंस डे Doodle बनाया है। जैसे ही आज आप कुछ सर्च करने के लिए गूगल पर जाएंगे, तो आपको यह स्पेशल डूडल सबसे पहले देखने को मिलेगा। और पढें: New Year 2026: Google ने नए साल की खुशी में बनाया स्पेशल रंग-बिरंगा डूडल

Google Doodle की थीम

जैसे कि हमने बताया इस Doodle की थीम भारतीय आर्किटेक्चर को समर्पित है, जिसमें देश की अलग-अलग संस्कृतियों को एक-साथ दर्शाया गया है। वहीं, इस डूडल को वरिंद्र जावेरी द्वारा बनाया गया है, जो कि एक फ्रीलांस आर्ट डायरेक्टर, इलस्ट्रेटर व एनिमेटर हैं। इस डूडल में रंग-बिरंगे दरवाजें व खिड़कियां देखने को मिल रहे हैं, जिसमें अलग-अलग कलाकारी की गई है। भारत में पुराने जमाने इस तरह के खूबसूरत आर्ट से भरी चौखटों का दौर, जिसकी याद आज गूगल ने ताजा कर दी है। और पढें: Google 27th Birthday: गूगल आज मना रहा 27वां जन्मदिन, खास अवसर पर बनाया Nostalgic डूडल

आप जैसे ही इस डूडल पर क्लिक करेंगे, तो आपके सामने 15 अगस्त 2024 को डेडिकेटेड पेज ओपन हो जाएगा। यहां आपको देश की आजादी से जुड़े व PM Modi की स्पीच से जुड़े आर्टिकल पढ़ने को मिल जाएंगे।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।