Google Doodle Today: वेलेंटाइन्स डे पर गूगल ने बनाया यूनिक डूडल, जानें क्या है खास?
Google ने वेलेंटाइन्स डे के मौके पर खास एनिमेटेड डूडल बनाया है। गूगल के इस खास डूडल में पानी की बूंदों से हार्ट बनाया गया है, जिसमें वेलेंटाइन्स डे मनाए जाने के इतिहास की झलक मिलती है।
Published By: Harshit Harsh | Published: Feb 14, 2023, 11:24 AM (IST)
हाइलाइट
- Valentine's Day के मौके पर गूगल ने खास डूडल बनाया है।
- गूगल के इस डूडल में पानी की बूंदों का एनिमेशन दिखाया गया है।
- गूगल हर खास मौके पर डूडल बनाता है।
Valentine's Day के मौके पर Google ने खास एनिमेटेड Doodle बनाया है। गूगल द्वारा बनाए गए इस डूडल में तैरती हुए कई पानी की बूंदें दिखाई गई हैं। इनमें से दो उदास बूंदें आपस में मिलकर खुश हो रही हैं और दिल का शेप बना रही है। अपने एनिमिटेड डूडल में सर्च इंजन कंपनी गूगल ने लिखा है कि "Rain or shine, will you be mine?" जिसका मतलब है कि बारिश हो या धूप, क्या तुम मेरे बनोगे? हर साल 14 फरवरी को साल का सबसे रोमांटिक दिन माना जाता है। गूगल ने अपने एनिमिटेड डूडल के जरिए वेलेंटाइन्स डे को दर्शाने की कोशिश की है।
Valentine's Day Google Doodle
वेलेंटाइन्स डे को साल का सबसे रोमांटिक दिन माने जाने की वजह यह है कि इंग्लैंड और फ्रांस जैसे देशों में इस दिन को बर्ड ब्रीड सीजन की शुरुआत के तौर पर मनाया जाता है यानी आज के जिन से चिड़ियों के ब्रीड करने का मौसम शुरू हो जाता है। पश्चिमी देशों में इसे प्यार की शुरुआत का दिन कहा गया है। 17वीं सदी से वेलेंटाइन्स डे को काफी लोकप्रियता मिली है। धीरे-धीरे यह पूरी दुनिया में इसे दो प्यार करने वालों का दिन के तौर पर मनाया जाने लगा है।
एक और मान्यता के मुताबिक, तीसरी सदी में 14 फरवरी 270 को रोम के कैथलिक प्रिस्ट सेंट वेलेंटाइन का निधन हुआ था, जिसकी वजह से आज के दिन को वेलेंटाइन डे के तौर पर मनाया जाने लगा। सेंट वेलेंटाइन को प्रेमियों यानी लवर्स का सेंट कहा जाता था। वो रोमांस, लव और अफेक्शन के गुरू के तौर पर जाने जाते थे। हालांकि, उनकी असली पहचान के बारे में कई तरह की धारणाएं इतिहास में मिलती है।
Valentine's Day के मौके पर प्रेमी और प्रेमिका एक-दूसरे के साथ समय बिताना पसंद करते हैं। साथ ही, गिफ्ट आइटम्स भी एक-दूसरे तो देते हैं, ताकि उनके लिए यह एक यादगार दिन बन सके। गूगल ने अपने डूडल में इन्हीं भावनाओं को दर्शाने की कोशिश की है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।