G20 Summit 2023 में दिखेगी एडवांस टेक्नोलॉजी की झलक, AI जनरेटेड अवतार करेगा मेहमानों का स्वागत

G20 summit 2023: जी20 सम्मेलन में भारत अपनी परंपरा के साथ तकनीक की झलक दिखाने वाला है। इस बैठक में 'Mother of Democracy' एक्जिबिशन आयोजित की जाएगी। इसमें AI जनरेटेड अवतार मेहमानों का स्वागत करेगा और उन्हें सम्मेलन से जुड़ी जानकारी देगा।

Published By: ajay verma | Published: Sep 05, 2023, 01:05 PM (IST)

हाइलाइट

  • G20 Sumit 2023 9 सितंबर से 10 सितंबर के बीच चलेगा।
  • इस दौरान 20 सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष हिस्सा लेंगे।
  • AI जनरेटेड अवतार मेहमानों का स्वागत करेगा।

G20 Summit 2023: भारत पहली बार जी20 शिखर सम्मलेन की मेजबानी करने वाला है। यह बैठक 9 सितंबर से शुरू होकर 10 सितंबर तक चलेगी। इस सम्मेलन में 20 सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष हिस्सा लेने वाले हैं। इस समिट में एडवांस टेक्नोलॉजी की झलक भी देखने को मिलेगी। सम्मेलन के दौरान भारत मंडपम में 'Mother of Democracy' एग्जिबिशन आयोजित की जाएगी, जिसमें मेहमानों का स्वागत AI अवतार करेगा। इस दौरान वैदिक काल से आज के मॉर्डन टाइम तक के डेमोक्रेटिक ट्रेडिशन की झलक भी दिखाई जाएगी। आपको बता दें कि जी-20 का सम्मेलन साल में एक बार आयोजित किया जाता है। इसमें समूह के सभी देशों के प्रमुख महत्वपूर्ण मुद्दों पर बैठक करते हैं। इसकी शुरुआत साल 2008 में हुई थी। और पढें: G20 समिट का समापन, नवंबर में होगा वर्चुअल आयोजन

AI जनरेटेड अवतार करेगा मेहमानों का स्वागत

PTI ने अपनी रिपोर्ट में सूत्रों का हवाला देते हुए बताया कि शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले मेहमानों के स्वागत के लिए AI जनरेटेड अवतार तैयार किया गया है। यह हिंदी, अंग्रेजी, कोरियन, चीनी, रूस, टर्की, एरेबिक, डच, पॉर्टगीज और बांग्ला जैसी भाषा सपोर्ट करता है। इसमें वॉइस क्लोनिंग और फेस रिकग्निशन तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जिससे मेहमानों को रियल एंकर की अनुभव मिलेगा। वह इस एंकर के जरिए एग्जिबिशन की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। और पढें: G20 Summit 2023: क्रिप्टो से लेकर पर्सनल डेटा सुरक्षा तक, इन बड़े मुद्दों पर हुई चर्चा

हड़प्पा सभ्यता से जुड़ी मूर्ति भी होगी

रिपोर्ट में आगे बताया गया कि एग्जिबिशन में हड़प्पा सभ्यता से जुड़ी मूर्ति भी होगी, जो सरस्वती सिंधु सभ्यता को दर्शाएगी। इस मूर्ति की ऊचाई पांच फीट होगी और इसका वजन 120 किलोग्राम होगा। इसके अलावा, 26 स्क्रीन भी लगाई जाएंगी, जिससे भारतीय लोकतंत्र के इतिहास के बारे में जानकारी मिलेगी।

भारतीय चुनाव के बारे में बताया जाएगा

एग्जिबिशन में भारत के चुनाव (Election) के बारे में बताया जाएगा। सूत्रों की मानें, तो आजादी के बाद 1951-52 में हुए पहले आम चुनावों से लेकर 2019 के लोकसभा चुनावों तक की यात्रा को भी दर्शाया जाएगा। यही नहीं इस सम्मेलन में सरकार की गुड गवर्नेंस के साथ-साथ 16 भाषाओं में रामायण, महाभारत, जैन, बौद्ध, कौटिल्य की राजनीति, राजा अशोक और मौर्य शासन के बारे में भी बताया जाएगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।