2027 तक खूब बिकेंगे फोल्डेबल स्मार्टफोन, बढ़ेगा मार्केट शेयर

2027 तक फोल्डेबल स्मार्टफोन के मार्केट में जबरदस्त ग्रोथ देखने को मिल सकती है। IDC की हाल में आई रिपोर्ट में फोल्डेबल फोन के मार्केट शेयर का अनुमान लगाया गया है।

Published By: Harshit Harsh | Published: Mar 30, 2023, 07:49 PM (IST)

Samsung, Oppo, Xiaomi, Motorola, Tecno और Vivo ने अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन बाजार में उतारे हैं। जल्द ही, OnePlus, Google और Apple भी इस रेस में शामिल होने वाले हैं। सैमसंग ने 2018 में पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन पेश किया था। दक्षिण कोरियाई कंपनी अब तक 7 फोल्डेबल डिवाइसेज- Galaxy Fold (Galaxy F), Galaxy Flip, Galaxy Z Fold 2, Galaxy Z Fold 3, Galaxy Z Flip 3, Galaxy Z Fold 4 और Galaxy Z Flip 4 लॉन्च कर चुकी है। सैमसंग का इस समय फोल्डेबल स्मार्टफोन मार्केट में एकछत्र राज चल रहा है। और पढें: AI+ Nova Flip 5G भारत में हुआ लॉन्च, जानिए कीमत से लेकर फीचर्स तक सब कुछ

हाल में आई IDC की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अगले 4 साल में ग्लोबल मार्केट में फोल्डेबल डिवाइसेज की संख्यां 48 मिलियन यानी 4.8 करोड़ तक पहुंच जाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक, 2027 में 2023 के मुकाबले 21.4 मिलियन फोल्डेबल स्मार्टफोन की बिक्री हो सकती है। फोल्डेबल फोन के मार्केट में 2022 के मुकाबले 50 प्रतिशत तक की ग्रोथ देखी जा सकती है। और पढें: Apple लाएगा 3D Printed Hinge के साथ iPhone Fold, रिपोर्ट्स में हुआ खुलासा

फोल्डेबल फोन की बिक्री में होगा ग्रोथ

पिछले साल कुल 14.2 मिलियन यानी करीब 14 लाख फोल्डेबल स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में बेचे गए हैं। 2022 से लेकर 2027 तक फोल्डेबल फोन की बिक्री में 27.6 प्रतिशत तक का ग्रोथ देखा जा सकता है। और पढें: Apple का फोल्डेबल फोन iPhone Ultra नाम से साथ मार सकता है एंट्री! कीमत हुई लीक

हालांकि, फोल्डेबल स्मार्टफोन खरीदने वाले यूजर्स अभी भी बहुत कम हैं, क्योंकि इसे एक डेली यूज का स्मार्टफोन नहीं माना जाता है। एलिट क्लास के यूजर्स ही इन फोल्डेबल स्मार्टफोन को खरीदते हैं, क्योंकि इनकी कीमत भी किसी प्रीमियम स्मार्टफोन से ज्यादा होती है।

बिल्ड क्वालिटी होगी बेहतर

IDC की रिपोर्ट कहती है कि रेगुलर स्मार्टफोन यूजर्स की संख्या 2027 तक 1,322.9 मिलियन यानी करीब 133 करोड़ तक पहुंच जाएगी। रेगूलर स्मार्टफोन की बिक्री में अगले 5 साल में 2.1 प्रतिशत तक का ही ग्रोथ देखा जा रहा है। वहीं, रिसर्च फर्म का यह भी मानना है कि स्मार्टफोन की कीमत में 6.8 प्रतिशत तक की गिरावट होने का अनुमान है। IDC के मुताबिक, अगले कुछ साल में OEM अपने डिवासेज की ड्यूरेबिलिटी और बिल्ड क्वालिटी के साथ-साथ सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में बड़ा अपग्रेड कर सकते हैं।

कीमत होगी कम!

IDC के रिसर्च मैनेजर एंथनी स्कारसेला के मुताबिक, फोल्डेबल फोन का मार्केट पहले के अनुमान से ज्यादा बेहतर होगा। आने वाले दिनों में फोल्डेबल स्मार्टफोन पहले के मुकाबले अफोर्डेबल होंगे। 2027 तक कई और ब्रांड्स अपने नए फोल्डेबल डिवासेज मार्केट में उतारेंगे, जिसके बाद प्रतिस्पर्धा बढ़ने की संभावना है, जिसकी वजह से फोल्डेबल फोन की कीमत आने वाले दिनों में कम हो सकती है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।