Apple लाएगा 3D Printed Hinge के साथ iPhone Fold, रिपोर्ट्स में हुआ खुलासा

Apple जल्द ही अपना पहला फोल्डेबल iPhone लॉन्च कर सकता है, जिसे iPhone Fold या iPhone Ultra कहा जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें 3D प्रिंटेड हिंज टेक्नोलॉजी दी जा सकती है। आइए जानते हैं...

Published By: Ashutosh Ojha | Published: Apr 06, 2026, 02:33 PM (IST)

Apple आने वाला फोल्डेबल स्मार्टफोन लंबे समय से चर्चाओं में बना हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी अपने इस पहले फोल्डेबल iPhone को इस साल के अंत या 2026 तक लॉन्च कर सकती है। इसे iPhone Ultra नाम से भी पेश किया जा सकता है, खास बात यह है कि इस डिवाइस में नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल देखने को मिल सकता है, जिससे फोल्डेबल फोन में आने वाली सबसे बड़ी समस्या यानी स्क्रीन पर दिखने वाली क्रीज को काफी हद तक कम किया जा सकेगा। और पढें: भारत की गर्मियों में iPhone क्यों हो रहा इतना ज्यादा हीट? जानिए इसकी वजह और कैसे करें ठंडा

Apple कैसे खत्म करेगा क्रीज की समस्या

नई लीक के अनुसार, Apple अपने iPhone Fold में 3D प्रिंटेड हिंज (hinge) का इस्तेमाल कर सकती है। यह जानकारी चीन के टिप्स्टर Fixed Focus Digital के जरिए सामने आई है, बताया जा रहा है कि 3D प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी से बने हिंज की मदद से स्क्रीन पर बनने वाली लाइन या क्रीज को कम किया जा सकता है। कंपनी पहले से ही इस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल Apple Watch के केस और कुछ बाकी पार्ट्स में कर रही है। और पढें: Low Graphics पर गेम खेलते हैं? जानिए ये सही है या गलत?

फोल्डेबल फोन में क्रीज की समस्या

फोल्डेबल फोन में क्रीज की समस्या को खत्म करने के लिए दूसरी कंपनियां भी लगातार नए प्रयोग कर रही हैं, हाल ही में Oppo ने अपने Find N6 फोल्डेबल फोन में 3D प्रिंटेड पॉलिमर का इस्तेमाल किया है, जिससे 'Zero Feel' क्रीज का दावा किया गया है। ऐसे में Apple भी इस दौड़ में पीछे नहीं रहना चाहती, रिपोर्ट्स के अनुसार iPhone Fold में डुअल-लेयर ग्लास डिजाइन दिया जा सकता है, जिसमें डिस्प्ले दो पतली ग्लास शीट्स के बीच में होगी। इससे स्क्रीन सीधे हिंज के संपर्क में नहीं आएगी, जिससे डिवाइस की मजबूती और बढ़ सकती हैं।

क्या है प्रोडक्शन प्लान

इसके अलावा खबर यह भी है कि Apple ने Samsung Display से करीब 2 करोड़ (20 मिलियन) फोल्डेबल डिस्प्ले पैनल का ऑर्डर दिया है। यह पहले के अनुमान से ज्यादा है, जिससे यह संकेत मिलता है कि कंपनी को अपने फोल्डेबल iPhone से काफी उम्मीदें हैं, हालांकि अभी तक Apple ने इस डिवाइस को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है लेकिन लगातार सामने आ रही लीक से यह साफ हो रहा है कि कंपनी अपने फोल्डेबल iPhone को परफेक्ट बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।