GOAT सेल से भी बड़ी हो सकती है Flipkart Freedom Sale, इस तारीख से होगी शुरू
Flipkart एक बार फिर धमाकेदार ऑफर्स के साथ वापसी कर रहा है। अगस्त में आने वाली "Freedom Sale" ग्राहकों के लिए ढेर सारी छूट और बंपर डील्स लेकर आएगी। अगर आप स्मार्टफोन या इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना चाहते हैं, तो ये मौका आपके लिए बेहद खास हो सकता है। आइए जानते हैं।
Published By: Ashutosh Ojha | Published: Jul 28, 2025, 03:12 PM (IST)
Flipkart अगस्त में एक बड़ी सेल लेकर आ रहा है, जिसका नाम है "Freedom Sale" यह सेल 15 अगस्त से पहले शुरू होगी और इसे साल की सबसे बड़ी सेल में से एक माना जा रहा है। इस सेल में आपको smartphones, Laptop, Tablet, AC, TV Refrigerator जैसी चीजों पर बड़ी छूट मिलेगी। अगर आप बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करते हैं, तो आपको अतिरिक्त छूट और कैशबैक भी मिलेगा। इसके अलावा Flipkart की तरफ से कई खास ऑफर भी दिए जाएंगे जैसे...
- Freedom Deals
- Rush Hour Deals
- Exchange Offers
- Bumper Offers
सेल की तारीखें और एक्सेस
Flipkart Freedom Sale की शुरुआत 2 अगस्त से होगी। हालांकि Flipkart Plus और VIP मेंबर्स को एक दिन पहले यानी 1 अगस्त को ही सेल का एक्सेस मिल जाएगा। सामान्य ग्राहक 2 अगस्त की रात 12 बजे से शॉपिंग कर सकेंगे। फिलहाल कंपनी ने इस सेल की अंतिम तारीख घोषित नहीं की है।
बैंक ऑफर्स और अतिरिक्त छूट
इस Freedom Sale में ग्राहक चुनिंदा बैंक कार्ड पर 15 प्रतिशत तक की छूट या कैशबैक पा सकते हैं। इसके अलावा Flipkart Plus और VIP मेंबर्स को अतिरिक्त 10 प्रतिशत की छूट भी दी जाएगी। यह ऑफर विशेष रूप से इलेक्ट्रॉनिक सामान जैसे मोबाइल फोन, AC, TV, वॉशिंग मशीन और रेफ्रिजरेटर पर लागू होंगे। ग्राहक पुराने प्रोडक्ट्स को एक्सचेंज करके नए प्रोडक्ट पर और भी ज्यादा छूट पा सकते हैं।
78वें स्वतंत्रता दिवस पर खास डील्स
इस साल भारत का 78वां स्वतंत्रता दिवस है और Flipkart इस मौके पर 78 खास "Freedom Sale" पेश कर सकता है। माना जा रहा है कि इन डील्स के तहत कुछ प्रोडक्ट्स पर 78% तक की छूट मिल सकती है। हालांकि कंपनी ने इस बारे में अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हाल ही में हुई "GOAT सेल" में Flipkart ने iPhone 16, Nothing Phone (3a) और Samsung Galaxy S24 जैसे मिड-रेंज और प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर शानदार छूट दी थी। ऐसे में Freedom Sale में भी ग्राहकों को इसी तरह के जबरदस्त ऑफर्स की उम्मीद है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।