50 इंच के Smart TV पर बंपर छूट, Flipkart freedom sale में Sony से लेकर Samsung तक सब सस्ता

अगर आप एक बड़ा और शानदार स्मार्ट टीवी लेने का सोच रहे हैं, तो Flipkart की फ्रीडम सेल आपके लिए सुनहरा मौका है। Sony, Samsung, LG जैसे बड़े ब्रांड्स के 50 इंच टीवी पर मिल रही है बंपर छूट। कुछ ऑफर तो ₹26,000 से भी कम में मिल रहे हैं।

Published By: Ashutosh Ojha | Published: Aug 04, 2025, 01:09 PM (IST)

और पढें: Quad Curved डिस्प्ले, 6000mAh बैटरी और 50MP सेल्फी कैमरा वाले Vivo V50 5G खरीदने पर 11,000 रुपये की बचत, Freedom सेल में बंपर Discount

अगर आप लंबे समय से एक बड़ा और शानदार स्मार्ट टीवी खरीदने का सोच रहे थे, तो अब आपको और इंतजार करने की जरूरत नहीं है। FlipKart की फ्रीडम सेल में 50 इंच के Smart TV पर ऐसी जबरदस्त डील्स मिल रही हैं, जो शायद आपको दोबारा ना मिलें। LG, Sony, Samsung, TCL और Acer जैसे भरोसेमंद ब्रांड्स के टीवी पर भारी छूट दी जा रही है। कुछ टीवी तो ₹26,000 से भी कम में मिल रहे हैं। आइए जानते हैं कौन से हैं वो 5 बेस्ट डील्स जो आपकी जेब जेब को ज्यादा ढीली नहीं करेंगी। और पढें: GOAT सेल से भी बड़ी हो सकती है Flipkart Freedom Sale, इस तारीख से होगी शुरू

Acer I PRO Series 50 inch Smart Google TV

Acer कंपनी का यह टीवी Android 14 के साथ आता है और इसकी कीमत सेल में सिर्फ ₹25,999 रखी गई है, जो बहुत ही सस्ती डील है। इसके अलावा ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड पर ₹1500 की अतिरिक्त छूट मिलती है। पुराने टीवी के बदले ₹6400 तक का एक्सचेंज ऑफर भी है। कम बजट में यह एक शानदार ऑप्शन हो सकता है।

TCL 50 inch Smart Google TV (2025 Edition)

TCL का यह 4K स्मार्ट टीवी बहुत ही स्टाइलिश और फीचर-पैक है। इसे आप ₹33,490 में खरीद सकते हैं। ICICI बैंक के EMI ऑप्शन से ₹1500 की छूट मिलती है और नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी मौजूद है। साथ ही पुराने टीवी के बदले एक्सचेंज ऑफर का लाभ भी लिया जा सकता है। मिड रेंज में यह एक बेहतरीन स्मार्ट टीवी है।

LG AI TV UR7500 (2025 Edition)

LG का यह 50 इंच वाला 4K Ultra HD स्मार्ट टीवी बहुत ही दमदार फीचर्स के साथ आता है। इसकी असली कीमत तो ज्यादा है, लेकिन सेल में इसे सिर्फ ₹36,990 में खरीदा जा सकता है। अगर आप ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से EMI पर खरीदते हैं, तो ₹1500 की छूट मिलती है। BOB कार्ड EMI पर ₹1250 की छूट मिलती है। साथ ही एक्सचेंज ऑफर में पुराने टीवी के बदले आप ₹7400 तक की बचत कर सकते हैं।

Samsung QLED 50 inch Smart TV (2025 Edition)

Samsung का यह नया लॉन्च किया गया QLED टीवी बहुत ही शानदार विजुअल और साउंड क्वालिटी के साथ आता है। अभी सेल में इसे ₹55,490 में खरीदा जा सकता है। ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से EMI पर खरीदने पर ₹1500 की छूट मिलती है और ₹5400 तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। जो लोग प्रीमियम ब्रांड का टीवी लेना चाहते हैं, उनके लिए यह एक अच्छा ऑप्शन है।

SONY BRAVIA 2 II (2025 Edition)

SONY BRAVIA का यह 50 इंच का 4K स्मार्ट टीवी प्रीमियम क्वालिटी और शानदार पिक्चर के लिए जाना जाता है। सेल में इसकी कीमत ₹56,999 है। ICICI बैंक के EMI ऑप्शन पर ₹1500 की छूट और लंबी EMI पर ₹2000 तक का डिस्काउंट मिल सकता है। पुराने टीवी के बदले ₹7900 तक का एक्सचेंज डिस्काउंट भी है। ध्यान रहे ये ऑफर 7 अगस्त तक ही वैलिड है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।