Meta बड़ी कार्रवाई करने को तैयार, 10 हजार कर्मचारियों को दिखाएगा बाहर का रास्ता

Meta ने चार महीने पहले 11 हजार कर्मचारियों की छंटनी की थी। अब कंपनी ने दोबारा 10 हजार कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाने की तैयारी कर रही है।

Published By: ajay verma | Published: Mar 14, 2023, 07:57 PM (IST)

हाइलाइट

  • Meta ने चार महीने बाद 10 हजार कर्मचारियों को निकालने की तैयारी कर रही है।
  • इससे पहले कंपनी ने 11 हजार कर्मचारियों की छंटनी की थी।
  • ट्विटर और गूगल ने भी अपने कर्मचारियों की संख्या को कम किया है।

दुनिया भर में छंटनी का दौर चल रहा है। कुछ समय पहले माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर (Twitter), याहो और टेक जाइंट गूगल (Google) जैसी कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को नौकरी से निकाला था। अब इस कड़ी में Facebook की पैरेंट कंपनी Meta ने आज यानी मंगलवार को 10 हजार कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाने का ऐलान कर दिया है। और पढें: Meta का बड़ा प्लान, Mark Zuckerberg बना रहे हैं एक खास AI Agent, रिपोर्ट्स में हुआ खुलासा

10 हजार कर्मचारियों की होगी छंटनी

राउटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मेटा के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) ने अपने कर्मचारियों को एक संदेश में कहा कि हम अपनी टीम में से 10 हजार कर्मचारियों को कम करने की तैयारी कर रहे हैं, जिससे टीम का साइज कम हो जाएगा। इसके अलावा, खाली पड़े लगभग 5000 पदों पर भर्ती न करने की भी योजना बनाई जा रही है। और पढें: Meta ने Facebook और Instagram पर रोल आउट करना शुरू किया AI Support Assistant, मिलेंगे ये बड़ा फायदा

जुकरबर्ग ने आगे कहा कि कर्मचारियों की संख्या कम करने के अलावा कम प्राथमिकता वाले प्रोजेक्ट को रद्द करने के साथ-साथ भर्ती दरों को भी कम किया जाएगा। इन सख्त कदम से कंपनी का स्ट्रक्चर दोबारा तैयार होगा और इससे मेटा के शेयर में भी बढ़ोतरी होगी। और पढें: Meta ने क्रिएटर्स को दिया पैसे कमाने का बड़ा ऑफर, Facebook पर करनी होंगी इतनी Reels पोस्ट

लागत होगी कम

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मेटा के दूसरे ले-ऑफ से कंपनी की लागत में करीब 5 बिलियन डॉलर (करीब 41,200 करोड़) की कमी आएगी। इससे कंपनी को दोबारा खड़ा करने में मदद मिलेगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टेक्नोलॉजी कंपनी Meta ने पिछले साल नवंबर में 13 प्रतिशत कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया था।

टेक इंडस्ट्री से इतने कर्मचारी हुए बाहर

ले-ऑफ ट्रैक करने वाली वेबसाइट layoffs.fyi से मिली जानकारी के आधार पर कहा जा सकता है कि टेक इंडस्ट्री के लिए साल 2022 बहुत उतार-चढ़ाव वाला रहा। उस दौरान लगभग सभी टेक कंपनियों ने 2,80,000 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया था। इस वर्ष के अंत तक छंटनी का आंकड़ा 40 प्रतिशत तक बढ़ जाने की उम्मीद है।

GoDaddy ने की कर्मचारियों की छंटनी की

हाल ही में टेक कंपनी GoDaddy ने अपनी टीम में से 8 प्रतिशत कर्मचारियों को निकाला था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण कंपनी ने यह कदम उठाया। इससे पहले Yahoo ने भी कर्मचारियों की छंटनी की थी।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।