Elon Musk Launches Grok 3: आ गया सबसे स्मार्ट चैटबॉट, देगा सटीक रिजल्ट्स

Elon Musk Launches Grok 3: एलन मस्क की कंपनी XAI ने Grok 3 चैटबॉट से पर्दा उठा दिया है। यह Grok 2 अपग्रेडेड वर्जन है। यह साइंस और रिजनिंग की मुश्किलों को चुटकियों में हल कर देने में सक्षम है।

Published By: ajay verma | Published: Feb 18, 2025, 12:58 PM (IST)

Elon Musk Launches Grok 3: XAI ने अपना अब तक का सबसे एडवांस AI टूल Grok 3 को लॉन्च कर दिया है। यह चैटबॉट Grok 2 अधिक पावरफुल और स्मार्ट है। कंपनी के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) का कहना है कि नए ग्रुक 3 के आने से अब चैटजीपीटी (ChatGPT) और गूगल जेमिनी (Google Gemini) को कड़ी टक्कर मिलेगी। यह चैटबॉट अन्य बॉट्स की तुलना में बेहतर परिणाम प्रदान करेगा। इसका सपोर्ट X (पूर्व ट्विटर) के प्रीमियम प्लस यूजर्स को मुफ्त में मिलेगा। और पढें: iPhone यूजर्स के लिए खास लॉन्च हुआ XChat, मिलेंगे ये फीचर्स और ऐसे करें यूज

Grok 3 चैटबॉट

Grok 3 चैटबॉट मैथिमैटिकल, रिजनिंग, स्टीम (STEM) और साइंस से जुड़ी सटीक जानकारी देता है। यह कोडिंग करने में भी सक्षम है। कंपनी का कहना है कि यह चैटबॉट अन्य एआई बॉट के मुकाबले बहुत एडवांस है। इसमें यूजर्स को बेहतर रिजल्ट मिलेंगे। और पढें: Elon Musk का धांसू XChat App जल्द होने वाला है लॉन्च, सिर्फ इन Devices ही मिलेगा, जानें फीचर्स

कैसे मिलेगा नए एआई मॉडल का एक्सेस

एलन मस्क का नया ग्रुक 3 चैटबॉट अन्य एआई चैटबॉट की तरह मुफ्त में अवेलेबल नहीं है। इस नए मॉडल का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को X का प्रीमियम प्लान लेना होगा। इसके अलावा, चैटबॉट को सुपर ग्रुक नाम के सब्सक्रिप्शन प्लान के रूप में उपलब्ध कराया गया है, जिसे ग्रुक ऐप और वेबसाइट पर जाकर परचेज किया जा सकता है। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि यह प्लान भारतीय यूजर्स के लिए है या नहीं। और पढें: X का नया ऑटो ट्रांसलेशन फीचर क्या है और यूजर्स को कैसे फायदा मिलेगा?

भविष्य में और एडवांस होगा चैटबॉट

कंपनी के मुताबिक, हमारा मानना है कि नया AI मॉडल अभी डेवलपिंग जोन में है। इसे सबसे अच्छा और बेहतर नहीं माना जा सकता है। सबसे बेहतर वही AI चैटबॉट होगा, जो इंसान की तरह सोच सकेगा। हमारी टीम इसे बेहतर बनाने पर लगातार काम कर रही है। अगले 24 घंटे में यूजर्स चैटबॉट में बदलाव देख पाएंगे।

कब आया Grook 2

आपको अंत में बताते चलें कि एलन मस्क ने पिछले साल यानी 2024 में ग्रुक 2 (Grook 2) को लॉन्च किया था। यह AI तकनीक पर काम करता है। इसका इस्तेमाल X Premium और X Premium+ के यूजर्स कर सकते हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।