comscore

ChatGPT को लेकर Microsoft ने दी चेतावनी, यूजर्स भूलकर भी न करें यह काम

Microsoft ने यूजर्स को Bing ChatGPT को लेकर वार्निंग जारी किया है। पिछले दिनों ही टेक कंपनी ने अपने सर्च इंजन में इस AI टूल को इंटिग्रेट किया था।

Published By: Harshit Harsh | Published: Feb 17, 2023, 04:37 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Microsoft ने हाल ही में ChatGPT को सर्च इंजन के साथ इंटिग्रेट किया है।
  • माइक्रोसॉफ्ट ने इस टूल के इस्तेमाल को लेकर चेतावनी जारी की है।
  • अपने ब्लॉग पोस्ट में माइक्रोसॉफ्ट ने इसे इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतने के लिए कहा है।
techlusive.in Written By article news

Written By

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Microsoft ने हाल ही में अपने सर्च इंजन Bing के साथ एडवांस AI टूल ChatGPT को इंटिग्रेट किया है। इस फीचर को सबसे पहले अर्ली एक्सेस और वेटलिस्ट वाले यूजर्स के लिए रोल आउट किया जा रहा है। इस टूल के रोल आउट होने के बाद कई यूजर्स ने रिपोर्ट किया है कि Bing पर कुछ सर्च करने पर कई बार गलत जानकारियां प्राप्त हो रही हैं। कंपनी ने यूजर्स द्वारा रिपोर्ट करने के बाद सफाई देते हुए कहा है कि यह टूल फिलहाल अर्ली टेस्टिंग फेज में है और इसमें आगे सुधार किए जाएंगे। news और पढें: OpenAI का बड़ा प्लान, जल्द मिल सकता है ChatGPT में AI वीडियो बनाने का फीचर

अपने ब्लॉग पोस्ट में माइक्रोसॉफ्ट ने लिखा है कि Bing के साथ इंटिग्रेट किए गए ChatGPT को लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर यह टूल कंफ्यूज हो सकता है। ऐसे में इससे पूछे गए सवाल का गलत उत्तर मिल सकता है। माइक्रोसॉफ्ट ने बताया कि इस टूल में आसानी से रिफ्रेश करने वाला ऑप्शन जोड़ेंगे ताकि यूजर्स कॉनटेक्स्ट को रिफ्रेश कर सकेंगे और और शुरुआत से शुरू कर सकेंगे। news और पढें: OpenAI ने लॉन्च किया GPT-5.4, अब AI खुद चलाएगा कंप्यूटर और करेगा बड़े काम

कंपनी ने दी सफाई

टेक कंपनी ने बताया कि इस टूल का लैंग्वेज मॉडल यूजर द्वारा पूछे गए सवाल का जबाब उसी तरह देने की कोशिश करता है, जिस तरीके से यह पूछा गया है। माइक्रोसॉफ्ट ने बताया कि हम इस टूल को और बेहतर करने की कोशिश करेंगे ताकि यूजर्स का इस पर बेहतर कंट्रोल हो सके। Bing पर किए गए कई चैट सेशन 2 घंटे से भी ज्यादा के पाए गए हैं। news और पढें: OpenAI ने ChatGPT को किया अपडेट, यूजर्स को मिलेगा ये बड़ा फायदा

ChatGPT इनेबल्ड Bing में अगर यूजर्स एक लंबे सेशन के दौरान 15 या उससे ज्यादा सवाल पूछते हैं तो यह रिपिटेटिव हो सकता है यानी पूछे गए सवाल का दोबारा एक जैसा उत्तर दे सकता है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

Microsoft ने कहा है कि वो नए Bing को 169 देशों के चुनिंदा लोगों के लिए टेस्ट किया कर रहा है ताकि रीयल वर्ल्ड का फीडबैक मिल सके। नए AI टूल को इंटिग्रेट करने के बाद कंपनी के सर्च इंजन का इंगेजमेंट बड़ी मात्रा में बढ़ा है। यह यूजर्स द्वारा पूछे गए सवाल का संक्षिप्त उत्तर देगा और चैट एक्सपीरियंस को बेहतर बनाएगा। इसके अलावा यह टूल कंटेंट क्रिएशन को भी सुगम बनाएगा।