CES 2024: 11 इंच डिस्प्ले के साथ Lenovo Tab M11 हुआ लॉन्च, जानें दाम

CES 2024 इवेंट के दौरान Lenovo Tab M11 टैबलेट लॉन्च किया गया है। इस टैब में 11 इंच डिस्प्ले और 7040mAh बैटरी जैसे फीचर्स मिलते हैं। जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन डिटेल्स।

Published By: Manisha | Published: Jan 09, 2024, 02:13 PM (IST) | Edited: Jan 10, 2024, 05:55 PM (IST)

हाइलाइट

  • Lenovo Tab M11 टैब CES 2024 इवेंट के दौरान हुआ पेश
  • टैब में मिलता है 11 इंच डिस्प्ले
  • MediaTek Helio G88 प्रोसेसर से लैस है टैब

CES 2024 इवेंट की शुरुआत आज 9 जनवरी 2024 से हो चुकी है। इस इवेंट के दौरान दिग्गज टेक कंपनियां अपने नए-नए डिवाइस व इनोवेशन पेश कर रही है। Lenovo कंपनी ने भी इवेंट के दौरान कई डिवाइस से पर्दा उठाया है। इसमें Lenovo Tab M11 टैब भी शामिल है, जो कि भारत में दस्तक दे चुके Lenovo Tab M10 का सक्सेसर है। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो इसमें Lenovo Tab Pen stylus का सपोर्ट भी मिलता है, जो कि यूजर्स को लिखने व ड्रॉइंग करने मेंमदद करेगा। इसके अलावा, टैब में 11 इंच का IPS डिस्प्ले दिया गया है। टैब Android 14 OS पर काम करता है। इसमें MediaTek Helio G88 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 8GB RAM व 128GB स्टोरेज मिलती है। टैब की बैटरी 7,040mAh की है। और पढें: Google ने AI-Powered Laptop 'Googlebook' की दिखाई झलक, मिलेगा Android और Gemini AI का पावरफुल कॉम्बो

Lenovo Tab M11 specifications

Lenovo Tab M11 में 11 इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन 1920 x 1200 पिक्सल है और रिफ्रेश रेट 90Hz का है। इसके अलावा, यह टैब MediaTek Helio G88 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8GB तक RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है। टैब की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। साथ ही यह टैब Android 14 पर काम करता है, जिसमें Android 15 का अपग्रेड भी प्राप्त होगा। और पढें: Amazon Sale में Laptop पर बंपर छूट, HP, Dell और Asus Laptop हुए सस्ते

फोटोग्राफी व वीडियो कॉलिंग के लिए टैब में 8MP का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं कुछ मार्केट में इसे 13MP कैमरे के साथ पेश किया जाता है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। टैब की बैटरी 7,040mAh की है, जिसके साथ 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मौजूद है। और पढें: Acer Iconia iM11 5G टैबलेट 11.45 इंच स्क्रीन और 7400mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

कनेक्टिविटी के लिए इस लैपटॉप में वाई-फाई, ब्लूटूथ व चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। ऑडियो के लिए इसमें डुअल स्पीकर मिलता है, जिसके साथ Dolby Atmos का सपोर्ट मौजूद है। वहीं इसमें 3.5mm ऑडियो जैक भी शामिल है। टैब का डायमेंशन 166.31 x 55.26 x 7.15mm और भार 465 ग्राम है।

Lenovo Tab M11 price

Lenovo Tab M11 को कंपनी ने 2 वेरिएंट्स में पेश किया है। इसका एक वेरिएंट 4GB RAM और 64GB स्टोरेज के साथ आता। वहीं, इसका एक मॉडल 8GB RAM और 128GB स्टोरेज का है। इसकी शुरुआती कीमत $179 (लगभग 14,876 रुपये) है। इस टैब में Luna Grey और Seafoam कलर ऑप्शन पेश किए गए हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।