Call Drop की शिकायतों में हुआ इजाफा, TRAI करेगा सर्विस क्वालिटी की जांच

Call Drop की बढ़ती शिकायतें को ध्यान में रखकर TRAI ने दूरसंचार सेवाओं की गुणवत्ता के नियमों की समीक्षा करने की बात कही है। इसमें 4G और 5G लाने की बात कही है।

Published By: ajay verma
Published: Aug 19, 2023, 12:36 PM (IST)

हाइलाइट

  • Call Drop की शिकायतें तेजी से बढ़ रही है।
  • TRAI टेलीकॉम सर्विस की सेवाओं की समीक्षा करेगा।
  • इससे पहले DOT ने टेलीकॉम कंपनियों को सेवाओं की क्वालटी सुधारने का आदेश दिया था।

Call Drop की शिकायतें देश में तेजी से बढ़ रही हैं। इस वजह से टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी TRAI ने दूरसंचार सेवाओं की गुणवत्ता के नियमों की जांच करने की बात कही है। इसके अलावा, ट्राई ने 4G व 5G सर्विस को भी इसके दायरे में लाने को कहा है। आपको बता दें कि ट्राई को पिछले कई महीनों से कॉल बीच में कटने और नेटवर्क से जुड़ी शिकायतें मिल रही थी। और पढें: Truecaller के CEO ने आखिर क्यों कहा, भारत में SPAM कॉल्स की समस्या और खराब होने वाली है?

नियमों की होगी समीक्षा

कॉल ड्रॉप की समस्या को खत्म करने के लिए TRAI कम्युनिकेशन नेटवर्क की परफॉर्मेंस को चेक करने के लिए नियमों की समीक्षा करेगा। इसके साथ ही, 4G और 5G सर्विस को भी इस दायरे में लाया जाएगा। विभाग का कहना है कि देश में 4G और 5G नेटवर्क होने के बाद भी लोगों को कॉल कटने, आवाज न आने और स्लो इंटरनेट जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ये चीजें नेटवर्क और संसाधनों पर सवाल खड़ा करती है। और पढें: स्पैम कॉल्स और अनचाहे प्रमोशनल SMS से हैं परेशान? TRAI का यह App करेगा प्रॉब्लम सॉल्व

ट्राई ने कॉल ड्रॉप की समस्या को सुधारने के लिए कहा कि स्टैंडर्ड को सख्त करने की बात कही है। साथ ही, यह भी बताया कि देश में 75 प्रतिशत लोग 4G LTE और 5G का इस्तेमाल कर रहे हैं। और पढें: फोन में लगातार आ रही Call Drop की समस्या, ठीक करने के लिए अपनाएं ये टिप्स

टेलीकॉम कंपनियों से मांगे सुझाव

ट्राई ने कहा कि सेवा की गुणवत्ता का आंकलन करना बेहद जरूरी है। टेलीकॉम सर्किल की जगह जिला स्तर पर सर्विस की क्वालिटी की जांच करने के बारे में विचार करना होगा। इस संबंध में ट्राई ने सभी पक्षों से 20 सितंबर तक सुझाव मांगे हैं। इसके अलावा, टेलीकॉम कंपनियों से भी 5 अक्टूबर तक उनका जवाब मांगा है। इससे पहले DOT ने पिछले साल दिसंबर में टेलीकॉम कंपनियों को सेवाओं की क्वालटी सुधारने का आदेश दिया था।

डिजिटल कम्युनिकेशन होगी बेहतर

ट्राई इस वक्त डिजिटल कम्युनिकेशन को बेहतर बनाने पर काम कर रहा है। जून में ट्राई ने 48 पेज का डिसकसन पेपर पेश किया था। इसमें सभी स्टेक होल्डर को अपने विचार साझा करने के लिए कहा गया। इसके साथ ही इंडस्ट्री से जुड़े लोगों और स्टार्टअप्स को भी विचार शेयर करने के लिए कहा गया।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।