Budget 2025 Live Streaming: जानें कब और कहां फोन पर लाइव देख पाएंगे बजट
Budget 2025 Live Streaming date and time: आज केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट 2025 पेश करने वाली हैं। इसकी लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी। इसे लोग घर पर ही अपने फोन और टीवी पर देख पाएंगे।
Published By: Mona Dixit | Published: Feb 01, 2025, 09:54 AM (IST)
Budget 2025 Date and Time: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज यानी 1 फरवरी, 2025 दिन शनिवार को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए केंद्रीय बजट 2025 (Budget 2025) पेश करने वाली हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि निर्मली सीतारमण का यह आठवां और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए 3.0 सरकार का यह दूसरा बजट होगा। आइये, जानें आप अपने घर बैठे बजट 2025 को कहां, कब और कैसे लाइव (Budget 2025 Live Streaming) देख पाएंगे।
Budget 2025 Date and Time
Budget 2025 आज यानी 1 फरवरी, 2025 को दोपहर 11 बजे लोकसभा (Lok Sabha) में पेश में पेश किया जाएगा। इस बजट को मोबाइल फोन और टीवी पर लाइव देखा जा सकेगा। सीतारमण आने वाले वित्तीय वर्ष के लिए प्रमुख बजटीय आवंटन और राजस्व अपेक्षाओं की रूपरेखा बताएंगी। निचले सदन में उनके भाषण के बाद, बजट के दस्तावेज राज्यसभा में पेश किए जाएंगे।
Budget 2025 Live Streaming
Budget 2025 की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी। इसे यूनियन बजट की वेबसाइट, दूरदर्शन, सरकार के ऑफिशियल यूट्यूब और संसद टीवी पर देखा जा सकेगा। इसके अलावा, कई न्यूज चैनल्स पर भी बजट की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी। बजट 2025 की लाइव स्ट्रीमिंग 11 बजे से शुरू कर दी जाएगी।
इस बजट से हैं कई उम्मीदें
बजट से लोगों को कई उम्मीद होती है। करदाता आर्थिक चुनौतियों से निपटने और उपभोक्ता भावना में सुधार के लिए आयकर स्लैब में बदलाव की उम्मीद रखते हैं। बजट में बीमा, टेक्नोलॉजी और स्वास्थ्य सेवा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में की अपेक्षाएं की जाती हैं। इसके अलावा भी कई क्षेत्रों के बारे में बजट में बड़ी घोषणाएं की जाएंगी।
बजट 2024
2024 की बात करें तो वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 23 जुलाई, 2024 को केंद्रीय बजट पेश किया था। यह नवगठित नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के तहत पहला पूरा बजट था। बजट 2024 में मध्यम वर्ग को राहत देने, पूंजीगत व्यय को बढ़ावा देने और बुनियादी ढांचे को बढ़ाने के लिए कई उपाय पेश किए गए थे।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।