BSNL लेकर आया खास चैटबॉट, यूजर को बताएगा कौन-सा प्लान रहेगा बेस्ट

BSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी है। कंपनी रिचार्ज फोक्स्ड BReX चैटबॉट लेकर आ गई है। यह यूजर के एक्टिव प्लान को मॉनिटर करके उससे जुड़ी डिटेल बताता है। साथ ही, वाउचर और प्लान भी सजेस्ट करता है।

Published By: ajay verma | Published: Nov 25, 2025, 10:28 AM (IST)

BSNL (Bharat Sanchar Nigam Limited) ने अपने प्लेटफॉर्म को बेहतर बनाने और यूजर्स की सुविधा को ध्यान में रखकर BReX चैटबॉट लॉन्च किया है। इस डिजिटल टूल की खूबी है कि यह खुद ब खुद यूजर के एक्टिव प्लान को ट्रैक करके उससे जुड़ी जानकारी बताता है। साथ ही, यूजर की जरूरत को ध्यान में रखकर प्लान्स व वाउचर का सुझाव देता है। कंपनी का कहना है कि यह रिचार्ज-फोक्स्ड चैटबॉट है। इसे यूजर्स के लिए लाया गया है। इसका इंटरफेस बहुत सरल है। इस पर किसी भी प्लान को आसानी से खोजा जा सकता है। और पढें: BSNL ने कराई मौज, मात्र 51 रुपये में पाएं डेली 2GB डेटा

BReX Chatbot

सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL के मुताबिक, BReX चैटबॉक्स बहुत स्पेशल है। इसका इंटरफेस बहुत सरल है। इससे यूजर्स आसानी से नेविगेट करके प्लान खोज सकते हैं और अन्य जानकारी ले सकते हैं। इसमें स्मार्ट Automation तकनीक का सपोर्ट दिया गया है। इससे यह आपके प्लान की मौजूदा स्थिति के बारे में बताता है। साथ ही, आपकी जरूरत को मॉनिटर करके अच्छे प्लान्स व वाउचर भी बताता है। और पढें: BSNL का 1 साल चलने वाला सस्ता प्लान, डेली पाएं 2GB डेटा

इस चैटबॉट का डिजाइन अन्य टेलीकॉम सेल्फ-केयर ऐप की तुलना में बहुत सिंपल व यूजर फ्रेंडली है। इसमें बेकार के बैनर, मेन्यू और विज्ञापन को जगह नहीं दी गई है। इससे प्लान को सर्च करना बहुत आसान हो जाएगा। यूजर्स को एक ही जगह सारी जानकारी मिल जाएगी।

कैसे करें चैटबॉट यूज ?

बीएसएनएल के पोस्टपेड और प्रीपेड यूजर्स दोनों ही chatbot.bsnl.co.in पर जाकर चैटबॉट का इस्तेमाल कर सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि प्लान सर्च करने के लिए लॉग-इन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

पिछले महीने लॉन्च किया यह प्लान

टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने पिछले महीने सीनियर सिटीजन्स के लिए Samman Plan लॉन्च किया था। इस प्लान का प्राइस 1812 रुपये थी। इसके तहत 365 दिन यानी 1 साल की वैधता दी जा रही थी। इसमें रोज 2जीबी डेटा और 100 SMS फ्री दिए जा रहे थे। इसमें बात करने के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिल रही थी। इसके अलावा, सम्मान प्लान में BiTV का सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त में दिया जा रहा था। अब यह प्लान बंद हो चुका है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।