comscore

Apple ने पुराने iPhone और iPad के लिए जारी किया क्रिटिकल अपडेट, कंपनी इस खतरे को लेकर दी चेतावनी

Apple ने पुराने iPhone और iPad यूजर्स के लिए एक जरूरी सिक्योरिटी अपडेट जारी किया है। यह अपडेट खतरनाक DarkSword से बचाने के लिए लाया गया है, जो यूजर्स का निजी डेटा चुरा सकता है, कंपनी ने सभी यूजर्स को तुरंत अपडेट करने की सलाह दी है। आइए जानते हैं...

Published By: Ashutosh Ojha | Published: Apr 02, 2026, 12:06 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Apple ने गुरुवार को अपने पुराने iPhone और iPad मॉडल्स के लिए एक जरूरी सुरक्षा अपडेट जारी किया। यह अपडेट iOS 18.7.7 और iPadOS 18.7.7 के रूप में आया है और उन डिवाइसों को सुरक्षा देगा, जो iOS 26 में अपग्रेड नहीं हो पाए हैं या जिनमें नए UI बदलाव पसंद नहीं किए गए। Apple ने बताया कि यह कदम उन यूजर्स को सुरक्षित रखने के लिए है जो अपने पुराने डिवाइस इस्तेमाल कर रहे हैं। Security Researchers ने चेतावनी दी थी कि DarkSword टूलकिट का लीक होने के बाद यह आसानी से कमजोर डिवाइसों पर हमला कर सकता है।

यह अपडेट किन डिवाइसों को सुरक्षा देता है और क्यों जरूरी है?

Apple ने अपने सुरक्षा रिलीज पेज पर 1 अप्रैल को यह अपडेट उपलब्ध कराया। कंपनी ने कहा कि यह अपडेट पुराने iPhone और iPad को वेब आधारित हमलों से सुरक्षा देगा, जो DarkSword से जुड़े हो सकते हैं। मूल रूप से यह सुरक्षा फिक्स 2025 में पेश किए गए थे, लेकिन अब इसे और अधिक डिवाइसों के लिए उपलब्ध कराया गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि DarkSword टूलकिट का यूज कई देशों जैसे चीन, मलेशिया, तुर्की, सऊदी अरब और यूक्रेन में लक्षित हमलों के लिए किया गया है।

DarkSword स्पाईवेयर क्या है और यह कैसे काम करता है?

DarkSword एक बहुत खतरनाक स्पाईवेयर (जासूसी करने वाला सॉफ्टवेयर) है। यह iPhone और iPad के खामियों का फायदा उठाकर आपके डिवाइस को पूरी तरह से कंट्रोल कर सकता है। DarkSword आपके निजी डेटा को चुरा सकता है, जैसे…

  • Contacts
  • Messages
  • Call History
  • Passwords और बाकी जरूरी जानकारी जो iOS Keychain में सेव हैं

जो कुछ भी यह चुराता है, वह सीधे हमलावरों के सर्वर पर भेज देता है। Apple ने तुरंत अपडेट जारी किया ताकि यह स्पाईवेयर आपके डिवाइस को नुकसान न पहुंचा सके और आपका निजी डेटा सुरक्षित रहे।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

क्या अपडेट के बाद यूजर्स सुरक्षित हैं?

Apple ने यह भी कहा कि Automatic Updates ऑन रखने वाले यूजर्स को यह अपडेट अपने आप मिलेगा। इसके अलावा Lockdown Mode नाम का हाई Security फीचर भी ऐसे हमलों से सुरक्षा देता है। यह फीचर iOS 16 में 2022 में पेश किया गया था और अब iOS 18 जैसे पुराने फर्मवेयर में भी उपलब्ध है। कंपनी ने स्पष्ट किया कि iOS 26 पर चलने वाले डिवाइस पहले से ही DarkSword से सुरक्षित हैं, लेकिन यह अपडेट उन लोगों के लिए भी सुरक्षा सुनिश्चित करता है जिनको नया इंटरफेस जैसे Liquid Glass पसंद नहीं आया है।