Made In India होगा iPhone 15, क्या कम कीमत में मार्केट में देगा दस्तक, जानिए यहां

Apple अपने अपकमिंग डिवाइस iPhone 15 की मैन्युफैक्चरिंग भारत में करने की योजना बना रहा है। ऐसे में माना जा सकता है कि कंपनी भारत में प्रोडक्शन बढ़ाकर चीन पर अपनी निर्भरता को कम करेगी।

Published By: ajay verma | Published: Apr 10, 2023, 07:42 PM (IST)

हाइलाइट

  • Apple iPhone 15 की भारत में मैन्युफैक्चरिंग करने की योजना बना रही है।
  • माना जा रहा है कि कंपनी इस कदम से चीन पर अपनी निर्भरता को कम करेगी।
  • आईफोन 15 सीरीज को सितंबर में लॉन्च किया जा सकता है।

भारत में आईफोन के निर्माण को लेकर पिछले कई महीनों से चर्चा हो रही है। इस मुद्दे से जुड़ी तमाम रिपोर्ट्स सामने आ चुकी है, जिनमें 2025 तक आईफोन का प्रोडक्शन भारत में ट्रांसफर करने की बात कही गई। इस कड़ी में अब एक और रिपोर्ट आई है। इसमें कहा जा रहा है कि iPhone 15 फोन की मैन्युफैक्चरिंग भारत में की जाएगी और यहां से डिवाइस को शिप किया जाएगा। और पढें: iOS 26.5 में आए 5 धमाकेदार फीचर्स, अब iPhone चलाना होगा और भी मजेदार

Made In India होगा iPhone 15!

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकन कंपनी एप्पल भारत में अपकमिंग iPhone 15 के साथ एपल पेंसिल को बनाने के साथ-साथ शिप करने की प्लानिंग कर रही है। और पढें: Amazon Sale में Laptop पर बंपर छूट, HP, Dell और Asus Laptop हुए सस्ते

ऐसे में विशेषज्ञों का मानना है कि कंपनी भारत में प्रोडक्शन बढ़ाकर चीन पर अपनी निर्भरता को कम करेगी। हालांकि, अपकमिंग सीरीज के अन्य मॉडल iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max का निर्माण चीन में ही होगा। और पढें: Apple अपने पुराने iPhone को खुद कर देता है स्लो? पूर्व कर्मचारी का हैरान कर देने वाला खुलासा

क्या सस्ता होगा आईफोन 15

रिपोर्ट आगे बताती है कि यदि एप्पल iPhone 15 का निर्माण भारत में करती है, तो इससे डिवाइस की कीमत कम होने संभावना बिल्कुल भी नहीं है। पिछले कुछ समय से कंपनी भारत में iPhones को असेंबल कर रही है, लेकिन इसके बावजूद डिवाइस की कीमत में कोई कटौती नहीं की गई है। संभावना है कि कंपनी आईफोन 15 को  तगड़े डिस्काउंट ऑफर के साथ भारतीय बाजार में उपलब्ध कराएगी।

कब लॉन्च होगा

अब तक सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो iPhone 15 सीरीज को इस साल सिंतबर में लॉन्च किया जाएगा और इस लाइनअप के फोन्स को ग्राहकों के लिए कई कलर व स्टोरेज ऑप्शन में अवेलेबल कराया जा सकता है।

ऐसे हो सकते हैं स्पेसिफिकेशन

हालियां लीक्स की मानें, तो iPhone 15 में आईफोन 14 वाला Dynamic Island फीचर मौजूद होगा। इसमें Super Retina XDR डिस्प्ले के साथ A17 Bionic चिप मिल सकती है। इतना ही नहीं फोन में दमदार कैमरा से लेकर पावरफुल बैटरी तक दी जाएगी। साथ ही, कनेक्टिविटी के लिए हैंडसेट में वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट दिया जा सकता है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।