Apple MacBook Pro पावरफुल चिप के साथ जल्द होगा लॉन्च, कंपनी ने किया कंफर्म

Apple का नया MacBook Pro जल्द लॉन्च होने वाला है। इस लैपटॉप का टीजर रिलीज कर दिया गया है। हालांकि, अभी तक लैपटॉप की लॉन्च डेट अनाउंस नहीं की गई है।

Published By: ajay verma | Published: Oct 15, 2025, 03:37 PM (IST)

Apple iPhone 17 सीरीज को पिछले महीने यानी सितंबर में पेश किया गया था। अब अमेरिकन जाइंट ने टीजर जारी कर नए MacBook और iPad लॉन्च करने की घोषणा कर दी है। इनमें अपडेटेड पावरपैक्ड चिप और बैटरी देखने को मिल सकती है। इसके अलावा, नए डिवाइस में AI फीचर्स का सपोर्ट दिया जा सकता है। और पढें: Apple ने फिर यूजर्स को दिया झटका, एक-साथ 2 सर्विस हुई महंगी... अब देने होंगे इतने रुपये

जल्द उठेगा पर्दा

Apple के वाइस प्रेसिडेंट Greg Joswiak ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर टीजर पोस्ट कर मैकबुक प्रो की लॉन्चिंग का ऐलान किया है। इस टीजर में लैपटॉप की झलक देखी जा सकती है, जिसे मैकबुक प्रो माना जा रहा है। यह ब्लू कलर में अवेलेबल है। फिलहाल, अपकमिंग मैकबुक की लॉन्च डेट से जुड़ी कोई जानकारी नहीं मिली है। और पढें: Mac और iPad के बाद अब Apple Music और Apple One भी हुए महंगे, जानें भारत में कितनी बढ़ी कीमतें

मिल सकती है पावरफुल चिप

ऑफिशियल टीजर से पता चला है कि एप्पल का मैकबुक जल्द लॉन्च होने वाला है। इसको V-आकार दिया गया है, जिसका रोमन में मतलब 5 है। ऐसे में माना जा सकता है कि लैपटॉप में बेहतर फंक्शनिंग के लिए M5 चिपसेट दी जा सकती है। और पढें: आपके iPhone में छिपे ये 5 कमाल के फीचर्स, आज ही करें ट्राई

ऐसे हो सकते हैं अन्य फीचर्स

पुरानी लीक्स की मानें, तो मैकबुक प्रो में इस बार 14 इंच से बड़ी स्क्रीन दी जा सकती है। इसमें 10-कोर वाला सीपीयू मिल सकता है। इसके अलावा, कनेक्टिविटी के लिए लैपटॉप में वाई-फाई, ब्लूटूथ और यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स भी दिए जाएंगे।

iPhone 17 की डिटेल

अंत में आपको बताते चलें कि एप्पल ने सितंबर में आईफोन 17 को लॉन्च किया था। इस आईफोन की कीमत 82900 रुपये है। फीचर्स पर नजर डालें, तो इस फोन में 6.3 इंच का OLED डिस्प्ले है। इसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है। फास्ट प्रोसेसिंग के लिए स्मार्टफोन में A19 चिप और 512GB तक की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

यह आईफोन iOS 26 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसको IP68 की रेटिंग दी गई है। फोटो के लिए हैंडसेट में 48MP का कैमरा मिलता है। सेल्फी के लिए 18MP का कैमरा दिया गया है। इसके अलावा, फोन में एक्शन बटन भी दिया गया है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।