Apple iPad Air 2024 और iPad Pro 2024 मई में होंगे लॉन्च? मिलेंगे ये फीचर्स
Apple iPad Air 2024 और नए iPad Pro मॉडल जल्द लॉन्च किए जा सकते हैं। पहले आई रिपोर्ट के अनुसार इन्हें मार्च में लॉन्च किया जाना था। हालांकि, लॉन्चिंग को थोड़ा आगे बढ़ा दिया गया है।
Published By: Mona Dixit | Published: Mar 29, 2024, 11:46 AM (IST)
हाइलाइट
- Apple iPad Air 2024 और नए iPad Pro मॉडल जल्द लॉन्च होंगे।
- इन्हें कंपनी के नए M3 चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है।
- आईपैड में OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद की जा रही है।
Apple iPad Air और iPad Pro के नए मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में है। iPad Pro 2024 और Air 2024 को अपडेट के साथ लाया जाएगा। कुछ समय पहले आई रिपोर्ट के मुताबिक, इन दोनों आईपैड को मार्च में लॉन्च किया जाना था। हालांकि, लेटेस्ट रिपोर्ट में इसकी लॉन्चिंग को लेकर नई जानकारी सामने आ गई है। अभी कंपनी iPad के सॉफ्टवेयर अपडेट पर कर रही है। इस कारण नए मॉडल की लॉन्चिंग को आगे बढ़ाया जा सकता है। आइये, डिटेल में जानते हैं।
Apple iPad Air और iPad Pro 2024 कब होंगे लॉन्च?
Bloomberg के Mark Gurman की नई रिपोर्ट के मुताबिक, एप्पल मई की शुरुआत में नए iPads लॉन्च करेगा। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि क्यूपर्टिनो टेक दिग्गज ने मार्च के अंत में या फिर अप्रैल की शुरुआत तक नए आईपैड रिलीज करने की योजना बनाई है, लेकिन कंपनी अभी भी सॉफ्टवेयर अपडेट खत्म करने की प्रोसेस में लगी हुई है। इस कारण देरी हो रही है। Apple के iPad Pro और Air 2024 लाइनअप में कंपनी का M3 चिपसेट मिलने की उम्मीद है।
Apple iPad Pro 2024 को दो साइज में लाया जा सकता है। इसमें 11 इंच का और 12.9 इंच मॉडल शामिल होगा। इसमें OLED डिस्प्ले मिल सकता है।
पिछली रिपोर्ट्स से पता चलता है कि iPad Pro 2024 मॉडल में रीडिजाइन किया गया कैमरा बम्प मिलेगा। कंपनी एक नया मैजिक कीबोर्ड और एप्पल पेंसिल भी लॉन्च करेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPad Pro 2024 लाइनअप पुराने मॉडल की तुलना में अधिक महंगा होगा।
Apple iPad Air 2024 को भी दो स्क्रीन साइज में लॉन्च किया जा सकता है। इसके एक मॉडल में 10.9 इंच का और दूसरे मॉडल में 12.9 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। iPad Air 12.9 लाइनअप का नया एडिशन होगा।
आपकी जानकारी के लिए iPad Air (5th Gen) को March, 2022 में लॉन्च किया गया था। इस सीरीज में M2 चिपसेट मिलता है। अभी कंपनी ने नई आईपैड की लॉन्चिंग को लेकर कोई डिटेल शेयर नहीं की है। उम्मीद है कि कंपनी जल्द इससे संबंधिक डिटेल शेयर कर सकती है।
Apple WWDC 2024
Apple के मेगा इवेंट WWDC 2024 की डेट आ गई है। इवेंट का आयोजन 10 जून से किया जाएगा। इसमें नए iOS पेश किए जाएंगे। इसके अलावा कंपनी कई हार्डवेयर से भी पर्दा उठा सकती है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।