Apple लाया iOS 16.3 अपडेट, स्ट्रांग सिक्योरिटी से लेकर कई नए फीचर्स हुए शामिल

Apple ने नए अपडेट iOS 16.3 की मदद से कई फीचर्स को एडवांस और iCloud की प्रोटेक्शन को बेहतर किया है। इसमें फोटोजे और नोट्स के लिए भी अपडेट दिया है।

Published By: Rohit Kumar
Published: Jan 24, 2023, 11:02 AM (IST)

हाइलाइट

  • Apple ने जारी किया iOS का लेटेस्ट अपडेट है, जो एक ऑपरेटिंग सिस्टम है।
  • इस अपडेट के बाद यूजर्स टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन के लिए फिजिकल सिक्योरिटी की का इस्तेमाल कर पाएंगे।
  • HomePod (2nd generation) का सपोर्ट को शामिल किया है।

Apple ने iPhone के लिए नया अपडेट रोलआउट कर दिया है। इस अपडेट का नाम iOS 16.3 है और यह स्टेबल वर्जन में जारी हुआ है। इस लेटेस्ट अपडेट से यूजर्स को iCloud के लिए एडवांस डाटा प्रोटेक्शन दी है। इस अपडेट के बाद यूजर्स Two-Factor Authentication के लिए फिजिकल सिक्योरिटी का इस्तेमाल कर पाएंगे। यह सभी यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिया है और जल्द ही सभी के पास इसको इंस्टॉल करने का नोटिफिकेशन आ जाएगा। और पढें: Apple ने रोलआउट करना शुरू किया iOS 27 Public Beta, Siri AI में आया सबसे बड़ा अपडेट, जानें कैसे करें इंस्टॉल और क्या बदला

Apple ने हाल ही में लॉन्च HomePod 2nd Generation के लिए भी सपोर्ट दिया है। इसके अलावा कंपनी ने iPhone 14 Pro Max में होने वाली होरिजोनटल लाइंस की समस्या को फिक्स कर लिया है। ऐप्पल ने ब्लैक हिस्ट्री मंथ को सेलिब्रेट करते हुए यूनिटी ऑफ वॉलपेपर शामिल किया है। और पढें: Apple WWDC 2026: Apple Intelligence के साथ Siri AI से उठा पर्दा, iPhone, iPad, iWatch व MacOS में मिलेगा एडवांस एक्सपीरियंस

Apple iOS 16.3 में शामिल हुए ये फीचर

Apple iOS 16.3 के अपडेट को इंस्टॉल करने के बाद यूजर्स को Emergency SOS को एक्टिवेट करने के लिए पावर बटन और volume up/down बटन को एक साथ दबाकर नहीं रखना होगा। साथ ही कंपनी ने फ्रीफॉर्म ऐप के शेर्ड बोर्ड पर नजर नहीं आने वाले ऐप्पल पेंसिल और फिंगर नहीं दिखाने वाली समस्या को भी फिक्स कर दिया है। आइए ऑफिशियल चेंजेस पर एक नजर डालते हैं। और पढें: iOS 26.5 में आए 5 धमाकेदार फीचर्स, अब iPhone चलाना होगा और भी मजेदार

लेटेस्ट अपडेट को इंस्टॉल करने के लिए यूजर्स को iPhone की सेटिंग्स में जाना होगा, वहां जनरल सेटिंग्स के अंदर सॉफ्टवेयर अपडेट पर क्लक करना होगा। ऐप्पल ने iOS 16.3 के साथ iPadOS 16.3 और WatchOS 9.3 को अपडेट कर दिया है।

लेटेस्ट अपडेट में मिलेंगे ये फीचर

  • अमेरिका में Black History Month के सेलिब्रेशन के चलते एक नया यूनिटी ऑफ वॉलपेपर पेश किया है।
  • Apple ID में टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन के लिए फिजिकल सिक्योरिटी चाबी का इस्तेमाल कर पाएंगे।
  • HomePod (2nd generation) का सपोर्ट।
  • Emergency SOS calls के लिए अब सिर्फ सिर्फ वॉल्यूम डाउन और अप को एक रिदम में रिलीज करना होगा, उसके बाद इमरजेंसी कॉल्स कनेक्ट कर सकेंगे।
  • iCloud के डाटा प्रोटेक्शन को बेहतर किया है, जिसके लिए एडवांस डाटा प्रोटेक्शन को पेश किया है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।